जोधपुर पहुंचे रणबीर-आलिया, शादी का तो नहीं है प्लान!
जोधपुर पहुंचे रणबीर-आलिया, शादी का तो नहीं है प्लान!
Share:

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूजे के साथ अधिक से अधिक समय बिताते हैं। आप जानते ही होंगे कि ये दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और दोनों का रिलेशन अब किसी से छिपा भी नहीं है। आए दिन दोनों साथ में फैमिली फंक्शन और वेकेशन पर जाते नजर आ जाते हैं। वहीं काफी समय से दोनों की शादी की खबरें भी आ रही हैं, लेकिन हर बार दोनों इस खबर को अफवाह बताते हैं। अब इसी बीच एक बार फिर से यही खबर वायरल हो रही है। जी दरअसल बीते रविवार को रणबीर और आलिया को जोधपुर में स्पॉट किया गया। इस समय दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

अब इस फोटो के वायरल होने के बाद यह कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया यहां अपना वेडिंग वेन्यू देखने गए थे। हालाँकि यह खबर कितनी सच है यह तो दोनों एक्टर्स ही बता सकते हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि हो सकता है कि आलिया, रणबीर कपूर का बर्थडे यहां सेलिब्रेट करेंगी। जी दरअसल, 28 सितंबर को रणबीर का जन्मदिन मनाया जाने वाला है तो हो सकता है कि दोनों यहां एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए आए हों। खैर क्या राज है यह तो यही दोनों बता सकते हैं।

वैसे कुछ समय पहले ही रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद यह कबूल किया था कि 'अगर कोविड नहीं होता तो वह अब तक आलिया भट्ट से शादी कर लेते।' कुछ समय पहले ही आलिया मुंबई में ही अपने नए घर के काम को देखने पहुंची थीं। उस समय ऐसा कहा जा रहा है कि शादी के बाद आलिया वहां रणबीर के साथ रह सकती हैं, हालाँकि अभी कुछ ऑफिसियल नहीं है। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही रणबीर और आलिया साथ में फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे।

सामने आई 'लाल सिंह चड्ढा' की नई रिलीज डेट

किसान आंदोलन: कृषि मंत्री तोमर ने फिर दिया बातचीत का प्रस्ताव, टिकैत ने पलटकर दिया बेतुका जवाब

SIM लेने के नियम बदले, यहाँ जानिए नए नियम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -