बेटी राहा संग रणबीर-आलिया ने पहली बार दी पब्लिक अपीयरेंस
बेटी राहा संग रणबीर-आलिया ने पहली बार दी पब्लिक अपीयरेंस
Share:

बी-टाउन कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी नन्हीं परी संग पेरेंटिंग एंजॉय  करते हुए दिखाई दे रहे है। खबरों का कहना है कि एक्ट्रेस ने नवंबर, 2022 को बेटी राहा को जन्म दिया था। अब हाल ही में रणबीर-आलिया अपनी लाडली संग पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट हो चुके है, जहां उनकी प्यारी तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद की गई है। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल होने लगी है।

खबरों का कहना है कि शुक्रवार दोपहर मुंबई में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेटी राहा संग घूमने निकले। उनके साथ आलिया की बहन और लेखक शाहीन भट्ट भी नजर आईं। इस दौरान नन्हीं राहा मम्मा आलिया की गोद में दिखाई दे रही है। वहीं, अन्य तस्वीरों में राहा स्ट्रॉलर में भी दिखाई दी है। इस बीच आलिया, रणबीर और शाहीन का ब्लैक लुक देखने को मिला। ब्लैक लुक में तीनों का कैजुअल अंदाज देखने के लिए मिल चुका है।

ख़बरों की माने तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल, 2022 को शादी रचाई थी शादी से पहले कपल ने 5 वर्ष से अधिक वक़्त तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी के 7 महीनों बाद ही कपल ने बेटी राहा का 6 नवंबर, 2022 को स्वागत किया था।

हॉर्स राइडिंग करते ही घटना का शिकार हुए रणदीप हुड्डा

'तू झूठी मैं मक्कार' में श्रद्धा के प्यार में पड़े नजर आएँगे रणबीर

लाल सिंह चड्ढा के साथ लोगों ने मनाया लोहड़ी का पर्व, ट्विटर पर ट्रैंड हुई फिल्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -