'दंगे भड़काने के लिए ही हैं रामनवमी और हनुमान जयंती..', NCP नेता जीतेन्द्र अव्हाड का विवादित बयान
'दंगे भड़काने के लिए ही हैं रामनवमी और हनुमान जयंती..', NCP नेता जीतेन्द्र अव्हाड का विवादित बयान
Share:

मुंबई: अपने बयानों के लिए अक्सर विवादों में रहने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने एक बार फिर आपत्तिजनक बयान दिया है। जितेंद्र ने शुक्रवार (21 अप्रैल) को मुंबई में कहा कि लगता है कि रामनवमी और हनुमान जयंती जैसे त्योहार केवल दंगा भड़काने के लिए ही हैं। अव्हाड ने कहा कि आने वाले वर्ष धार्मिक दंगों वाले वर्ष होंगे। उन्होंने कहा कि दंगों के चलते शहरों का माहौल काफी जहरीला हो गया है। बता दें कि जितेंद्र आव्हाड के विवादित बयानों के कारण एक बार महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग उनके खिलाफ नोटिस भी जारी कर चुका है।

जनवरी 2023 में जितेंद्र आव्हाड ने औरंगजेब को लेकर दावा करते हुए कहा था कि वह क्रूर और हिंदू विरोधी नहीं था। जितेंद्र आव्हाड ने कहा था कि, “छत्रपति संभाजी महाराज को बहादुरगढ़ लाया गया, जहाँ उनकी आँखें निकाल दी गईं। बहादुरगढ़ किले के पास एक विष्णु मंदिर था। यदि औरंगजेब क्रूर या हिंदू विरोधी होता तो वह उस मंदिर को भी ध्वस्त कर देता।'

वहीं, गत वर्ष नवंबर में मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' को महाराष्ट्र के पूर्व आवास मंत्री और NCP नेता जितेंद्र अव्हाड ने ठाणे के एक मल्टीप्लेक्स को बलपूर्वक बंद करवा दिया था। यही नहीं, उन्होंने एक व्यक्ति के साथ मारपीट भी की थी। इसको लेकर उन्हें अरेस्ट भी किया गया था। अव्हाड ने आरोप लगाया था कि फिल्म में सियासी प्रचार के लिए छत्रपति शिवाजी के इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया है।

जब अतीक ने हड़प ली थी सोनिया गाँधी के रिश्तेदार की जमीन, छुड़ाने के लिए केंद्र सरकार को देना पड़ा था दखल

मदरसे की लड़कियों से रेप, मुस्लिम नेता की सरेआम हत्या..- मुसलमानों के भी सगे नहीं थे अतीक-अशरफ

'शहीद अतीक अमर रहें, योगी-मोदी मुर्दाबाद..', नमाज़ पढ़कर भीड़ ने लगाए नारे, पहले से ही आतंकियों के लिए होती रहीं हैं दुआएं !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -