'एक्ट्रसेस को आईकैंडी की तरह देखा जाता रहा है', मशहूर एक्ट्रेस का चौकाने वाला खुलासा
'एक्ट्रसेस को आईकैंडी की तरह देखा जाता रहा है', मशहूर एक्ट्रेस का चौकाने वाला खुलासा
Share:

राम तेरी गंगा मैली फिल्म तो आप सभी ने देखी होगी। इस फिल्म से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी एक समय पर इंडस्ट्री पर राज किया करती थी। वह इतनी सुपरहिट थीं कि हर कोई उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता था। बहुत कम समय में हिट हुई मंदाकिनी का नाम बहुत सी कंट्रोवर्सी से जुड़ा और फिर एक्ट्रेस बॉलीवुड से अचानक गायब हो गई। हालाँकि एक्ट्रेस के फैन आज भी उनकी एक झलक के लिए परेशान रहते हैं। जी हाँ और मंदाकिनी अब बॉलीवुड इवेंट्स में नजर आती रहती है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कुछ ऐसा कहा कि चर्चाओं में आ गया। जी दरअसल उन्होंने एक्ट्रेस की फीस को लेकर बात की है।

उन्होंने खुलासा किया कि उस समय एक फीमेल एक्टर को फिल्म करने के लिए एक से डेढ़ लाख रुपये ही मिलते थे। जी दरअसल मंदाकिनी ने इंटरव्यू में कहा कि ''हमारे दिनों में हीरोइन्स बहुत ज्यादा डिमांड में नहीं थीं। उन्हें सिर्फ कुछ गानों और रोमांटिक सीन्स के लिए यूज किया जाता था। जब हम फिल्मों में काम किया करते थे। हमें पूरी फिल्म के लिए सिर्फ एक से डेढ़ लाख ही फीस मिला करती थी।'' इसी के साथ मंदाकिनी ने इंटरव्यू में कहा कि, 'एक्ट्रेसेस को हीरो के मुकाबले कम आंका जाता है, वहीं वेतन भी हीरो के मुकाबले में आधा मिलता है।'

इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा कि, 'उस दौर में एक्ट्रेस को ज्यादा फीस नहीं दी जाती थी। उनका सिर्फ इस्तेमाल किया जाता था। एक्ट्रेसेज को आईकैंडी की तरह देखा जाता रहा है।' इसी के साथ एक्ट्रेस ने कहा कि 'ये मेरे दिमाग में था कि मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं तो मैं फिल्मों में वापसी कर सकती हूं। मैं इस बारे में तब से सोच रही थी, जब से मैं साजन से मिली थी। हम एक दूसरे को अपनी शुरुआती दिनों से जानते हैं। जब हम पहली बार मुंबई आए थे। उन्होंने तुरंत मुझे इस गाने का आइडिया दिया था।'

शिंदे गुट के समर्थन में आए नारायण राणे, दिया ये बड़ा बयान

Twitter पर और भी 'विराट' हुए कोहली, बने विश्व के पहले ऐसे क्रिकेटर

बंगाल में 'भ्रष्टाचार' को लेकर घमासान, विरोध प्रदर्शन कर रहे कई भाजपा नेता हिरासत में..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -