शिंदे गुट के समर्थन में आए नारायण राणे, दिया ये बड़ा बयान
शिंदे गुट के समर्थन में आए नारायण राणे, दिया ये बड़ा बयान
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे एवं शिंदे गुट में तकरार कम होने की जगह बढ़ती जा रही है। जो विवाद सत्ता परिवर्तन के साथ आरम्भ हुआ था, कई अवसरों पर अब हिंसक प्रदर्शन भी हो गए हैं। इसी कड़ी में गणेश विसर्जन के एक समारोह में उद्धव और शिंदे गुट के बीच खूब मारपीट हुई है। स्थिति ऐसी बन गई कि मामला पुलिस तक चला गया और FIR भी दर्ज की गई। 

दरअसल, गणपति विसर्जन वाले दिन दोनों उद्धव और शिंदे गुट आमने-सामने आ गए थे। बड़ी बात ये है कि उद्धव खेमे ने शिंदे गुट के MLA सदा सरवणकर पर गोली चलाने का इल्जाम लगाया गया है। बताया गया है कि उनकी ओर से हवाई गोलीबारी हुई है। इस मामले में सरवणकर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। विवाद इतना अधिक बढ़ चुका है कि उद्धव खेमे के व्यक्तियों ने बकायदा सड़क पर प्रदर्शन किया है, सरवणकर के पोस्टर जलाए हैं।

वही हालात को देखते हुए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र में सदा सरवणकर से भेंट की है। उस मुलाकात के पश्चात् नारायण राणे ने केवल इतना बोला है कि गठबंधन में एक दूसरे की सहायता करना धर्म होता है। ऐसे में वे सरवणकर का हालचाल लेने आए थे। वहीं जब गोली चलाने वाले आरोप पर प्रतिक्रिया ली गई तो राणे ने उल्टा उद्धव ठाकरे पर ही सवाल दाग दिया। उन्होंने कहा कि गोली चलाने की आवाज किसको आई, आरोप तो कोई भी लगा सकता है। 50 आदमी मिलकर एक व्यक्ति को मारने के लिए आगे आते हैं, वो किसी को नहीं नजर आता। मुंबई पुलिस निरंतर इस मामले में तहकीकात में जुटी है तथा CCTV खंगाले जा रहे हैं। 

विधायक के बेटे की प्राथमिक सदस्यता समाप्त, कांग्रेस नेत्री ने लगाया था यह आरोप

'केजरीवाल ने फिर उड़वाया अपना मज़ाक..', सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर किया ट्रोल

झारखंड में हुआ नई पार्टी का गठन, रिलन बने अध्यक्ष

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -