आज भाई राशि के अनुसार करें दान, मिलेगा शुभ फल
आज भाई राशि के अनुसार करें दान, मिलेगा शुभ फल
Share:

राखी या रक्षा बंधन का पर्व आज धूम-धाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई को कलाई पर राखी या रक्षासूत्र बांधती है और यह काफी पुरानी परंपरा है। इसके बदले में भाई बहनों को उपहार देते हैं। वैसे राखी के दिन बहुत सी चीजें दान भी करते हैं। ज्योतिष के अनुसार इस दिन दान करना शुभ माना जाता है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लोग अपनी राशि के आधार पर सामान दान कर सकते हैं।

मेष राशि- इस राशि का स्वामी मंगल है इसलिए इस राशि के लोग अच्छे भाग्य के लिए लाल रंग की चीजों का दान करें।

वृषभ राशि- इस राशि का स्वामी शुक्र हैं, इसलिए इस राशि के लोग अच्छे भाग्य के लिए सफेद या चांदी के रंग की चीजों का दान करें।

मिथुन राशि- इस राशि का स्वामी बुध ग्रह हैं, इस राशि के भाई हरी चीजों का दान करें।

कर्क राशि- इस राशि का स्वामी चंद्रमा है, इस राशि के भाइयों को सफेद या चमकीली चीजें दान करना चाहिए।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को सूर्य के रंग से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए, जो कि नारंगी है।

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों को हरे रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए।

तुला राशि- जिन भाइयों की सूर्य राशि तुला है उन्हें सफेद या गुलाबी रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि- इस राशि के स्वामी मंगल हैं, इन्हे लाल रंग की चीजों का दान करना चाहिए।

धनु राशि- धनु राशि के लोगों को बृहस्पति ग्रह से संबंधित पीले रंग की वस्तुओं का दान करने से लाभ होता है।

मकर राशि- मकर राशि के स्वामी शनि ग्रह है इस वजह से इस राशि के भाइयों को काले या गहरे नीले रंग की चीजों का दान करना चाहिए।

कुम्भ राशि- कुंभ राशि का स्वामी शनि ग्रह है इस वजह से राखी पर काला, नीला या ग्रे रंग का भी दान करना चाहिए।

मीन राशि- मीन राशि के भाइयों को पीले रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए।

महाराष्ट्र ने रचा नया कीर्तिमान, एक दिन में 11 लाख लोगों का वैक्सीनेशन

सीएम बोम्मई ने कहा- "अत्यधिक सावधानी" के साथ कर्नाटक सरकार स्कूलों को फिर से खोलने के लिए है तैयार...

राखी के दिन भूल से भी ना करें यह 10 काम वरना...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -