राखी के दिन भूल से भी ना करें यह 10 काम वरना...
राखी के दिन भूल से भी ना करें यह 10 काम वरना...
Share:

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार सावन के महीने की पूर्णिमा को रक्षा बंधन का पर्व मनाते है। इस बार अंग्रेजी कैलेंडकर के अनुसार 22 अगस्त 2021, रविवार को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाने वाला है। आपको बता दें कि इस दिन श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है और सबसे अहम और खास बात तो यह है कि, इस दिन सावन का आखिरी दिन भी है। ऐसे में इस दिन सावन मास का समापन होगा और 23 अगस्त 2021 से भाद्रपद मास का आरंभ होगा। अब हम आपको बताते हैं कि रक्षा बंधन के दिन भूलकर भी कौन से काम नहीं करना चाहिए।

1. कहा जाता है इस दिन किसी भी प्रकार का क्रोध और विवाद नहीं करना चाहिए।

2. राखी के दिन भूलकर भी घमंड या अहंकार नहीं करना चाहिए।

3. इस दिन बहन या भाई का अपमान नहीं करना चाहिए और आगे रहकर बहन को अपने घर सम्मान से बुलाना चाहिए।

4. इस दिन कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे लोगों को पीड़ा पहुंचे।

5.  कहा जाता है इस दिन उदास, निराश या खिन्न नहीं रहना चाहिए।


6. इसी के साथ इस दिन किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं करना चाहिए।

7. इस दिन दिशा का ध्यान रखे भूलकर भी भाई को दक्षिण में मुख करने ना बैठाएं।

8. ध्यान रहे इस दिन शुभ मुहूर्त का भी ध्यान रखें। राहुकाल या भद्राकाल में राखी न बांधें।

9. कहा जाता है इस दिन काली, टूटी, खंडित राखी न बांधें। क्योंकि ऐसी राखी बांधने से अशुभ फल मिलता है।

10. कहा जाता है प्लास्टिक राखी भी नहीं बांधना चाहिए क्योंकि यह अशुद्ध चीजों से बनती है।

CDC ने जारी की नई चेतावनी, कहा- "कोरोना काल के दौरान समूहों में यात्रियों को...."

क्या डबल इंजन की सरकार से डरते हैं अखिलेश यादव, सिद्धार्थनाथ सिंह ने पूछा सवाल

पंजाब ने जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए सैनिक के परिजनों को दिए 50 लाख रुपये

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -