महाराष्ट्र ने रचा नया कीर्तिमान, एक दिन में 11 लाख लोगों का वैक्सीनेशन
महाराष्ट्र ने रचा नया कीर्तिमान, एक दिन में 11 लाख लोगों का वैक्सीनेशन
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र ने बीते शनिवार को एक बार फिर एक ऊंचा कीर्तिमान रच डाला है। जी दरअसल बीते शनिवार को दिन भर में राज्य में 10 लाख 96 हजार लोगों को वैक्सीन दी गई। एक ही दिन में करीब 11 लाख लोगों का वैक्सीनेशन किए जाने पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने स्वास्थ्य विभाग का अभिनंदन किया है। इसी के साथ दोनों ने उनके कामों की जमकर तारीफ़ भी की। आपको बता दें कि मुंबई में भी एक दिन में 1 लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। जी दरअसल मुंबई में एक दिन में 1 लाख 2 हजार 135 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया और यह अपने आपमें एक नया कीर्तिमान है। जी दरअसल एक दिन में 10 लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया जा सकता है, यह कारनामा करके बीते शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दिखा दिया।

राजेश टोपे का कहना है कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग की क्षमता इससे भी कहीं ज्यादा लोगों को वैक्सीन देने की है। उन्होंने कहा, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को कोशिशों में लगे रहना होगा और अपनी पूरी क्षमता का सदुपयोग करना होगा। आपको बता दें कि बीते शनिवार को शाम सात बजे तक 10 लाख 96 हजार 493 लोगों को वैक्सीन दी गई। वहीँ बताया जा रहा है करीब 5200 वैक्सीन केंद्रों के माध्यम से ये वैक्सीन दी गई और देर रात तक इसमें और अधिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव डॉ। प्रदीप व्यास ने इस विषय में जानकारी दी है।

आपको हम यह भी बता दें कि कुछ दिनों पहले राज्य में दी हुई डोज की संख्या 5 करोड़ तक जा चुकी है और देश भर में उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र ने ही यह कारनामा कर अपना नाम रोशन कर डाला है। राजेश टोपे ने एक ट्वीट कर लिखा है- ''कोरोना प्रतिबंधात्मक लसीकरणमध्ये महाराष्ट्राने आज पुन्हा एकदा दमदार कामगिरी करीत 10 लाख 96 हजार नागरिकांना लस देण्याचा विक्रम आपल्या नावावर नोंदविला आहे।एकाच दिवशी सुमारे 11 लाखाच्या आसपास नागरिकांना लसीकरण करून आरोग्य विभागाने केलेल्या अतुलनीय कामगिरीबद्दल यंत्रणेनेचे अभिनंदन!'

कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए 10 बजे उनके आवास पर पहुंचेंगे PM मोदी

UP के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, 23 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की बिगड़ी तबीयत, हालत नाजुक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -