कभी कुली तो कभी बस कंडक्टर थे रजनीकांत, कमाते थे मात्र 750 रुपए
कभी कुली तो कभी बस कंडक्टर थे रजनीकांत, कमाते थे मात्र 750 रुपए
Share:

फिल्म इंडस्ट्री में 'थलाइवा' के नाम से मशहूर होने वाले रजनीकांत का आज जन्मदिन है। रजनीकांत एक ऐसे अभिनेता है जिन्हे उनके कई प्रशंसक किसी देवता के रूप में पूजते हैं। उनकी जो भी फिल्म आती है सुपरहिट होकर ही जाती है। केवल यही नहीं बल्कि वह सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी विभूषित हो चुके हैं। कभी कुली और फिर बस कंडक्टर के रूप में काम करने वाले रजनी को फिल्मों तक पहुँचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी और उनकी यह मेहनत रंग लाई।

साल दर साल ‘एंथिरन’ और ‘काला’ जैसी अनेक फिल्में करते हुए रजनीकांत दक्षिण भारत के बड़े स्टार बन गये। रजनीकांत की फिल्म के रिलीज होने के बाद पहले शो को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर रात से ही दर्शकों की कतार लगनी शुरू हो जाती है। केवल यही नहीं बल्कि उनके कुछ प्रशंसक उनके पोस्टरों को दूध में नहलाते तो कुछ उनके कटआउट पर फूलमालाएं लादते और मूर्ति बनाकर उनकी पूजा करते तक नजर आ जाते हैं। जापान से लेकर श्रीलंका तक रजनीकांत के चाहने वालों की कटारे हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि बेंगलुरू में एक मराठी परिवार में जन्मे रजनीकांत का मूल नाम शिवाजीराव गायकवाड़ है।

स्कूली दिनों से खेलों में रुचि रखने वाले रजनीकांत बेंगलुरू के रामकृष्ण मठ में नाटकों के मंचन में भाग लेते थे। साल 1956 में उनके पिता के सेवानिवृत्त होने के बाद पूरा परिवार बेंगलुरू के हनुमंत नगर में आकर बस गया। यहाँ रजनीकांत ने कुली के रूप में काम किया और फिर बेंगलोर परिवहन निगम की बसों में कंडक्टर के रूप में सेवाएं दीं। उस दौरान उनकी महीने की सैलरी मात्र 750 रुपये थी। हालाँकि इस बीच उन्होंने अपने साथी चालक और दोस्त राज बहादुर के प्रोत्साहित करने पर मद्रास फिल्म संस्थान से अभिनय का पाठ्यक्रम किया और फिल्मी दुनिया के इस महान कलाकार की अभिनय यात्रा शुरू हुई। उन्होंने तमिल भाषा बोलना सीखी और उनकी साल 1975 में आई फिल्म ‘अपूर्व रंगांगल’ से उन्होंने अपने अभिनय के झंडे गाड़ दिए। देखते ही देखते वह तमिल और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में छा गए। अब तक रजनीकांत को फिल्म जगत के अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इस लिस्ट में पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे सम्मान शामिल हैं।

हनीट्रैप, अश्लील वीडियो और फिर ब्लैकमेलिंग का घिनोना खेल.., ताहिर, असलम और उमरदीन गिरफ्तार

दुबई से चोरी हुई, असम में मिली...स्टार फुटबॉलर डिएगो माराडोना की 'हेरिटेज घड़ी'

सिपाही की कार से टकराकर हुई युवक की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -