केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ने राज्यमंत्री वीके सिंह को चेताया
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ने राज्यमंत्री वीके सिंह को चेताया
Share:

नई दिल्ली : विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह द्वारा हरियाणा में दलितों को जिंदा जलाए जाने की घटना को लेकर बयानबाजी किए जाने के बाद हर ओर विरोध तेज़ हो गया। जिसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर की। हालांकि उन्होंने हस्तक्षेप करते हुए इस मामले को समाप्त करने की पहल की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्रियों को बड़बोलापन नहीं दिखाना चाहिए। मंत्री अपनी बदजुबानी से बच सकते हैं। मगर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कड़े स्वर में कहा कि कोई भी केवल इतना बोलकर नहीं बच सकता है कि उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।  

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा अपने साथियों और मंत्रियों को बयान देते समय अधिक सावधान रहने की चेतावनी भी दी गई। उल्लेखनीय है कि गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू द्वारा कुछ दिन पहले दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल के बयान को लेकर सहमति जताई गई।

इस दौरान उन्होंने कहा था कि उत्तर भारतीय नियमो को तोड़ने में मज़ा पाते हैं। हरियाणा में दलितों और बच्चों को जलाए जाने की घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री व गाजियाबाद से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वीके सिंह ने विवादास्पद बयानबाजी की। केंद्र सरकार का दलित बच्चों की मौत से लेना - देना नहीं बताया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा यह भी कहा गया कि जिस भी तरह के बयान दें वे नपे तुले हों। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने हरियाणा में दलितों को जिंदा जलाने को लेकर कहा था कि यदि कोई कुत्ते को पत्थर मारे तो सरकार की जिम्मेदारी नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -