वरयाम को रिहा करने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिए निर्देश
वरयाम को रिहा करने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिए निर्देश
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा उत्तरप्रदेश की बरेली जेल में बंद सिख आतंकी वरयाम सिंह को रिहा किए जाने का निर्देश दिया गया। इस मामले में टाडा मसले में 70 से अधिक आयु के वरयाम को 1990 में पकड़ लिया गया। वरयाम सिंह की रिहाई के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा यह भी कहा गया है कि उत्तरप्रदेश सरकार को उनके द्वारा पत्र लिखा गया था। दूसरी ओर यह भी कहा गया कि कई देशों में जेलों में बंद 13 सिख आतंकियों की वे रिहाई करवाना चाहते थे। इन कैदियों में वरयाम भी शामिल था। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश सिंह बादल को लेकर मांग की गई कि केंद्रीय गृहमंत्रालय द्वारा खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ जनवरी में विचार किया गया। दूसरी ओर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आतंकियों को मुक्त करवाने को लेकर अपनी आपत्ति जताई गई।

इसी दौरान उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा इस आशय का प्रस्ताव भी दिया गया था कि वरयाम सिंह जेल में करीब 20 वर्ष से भी अधिक की सजा भुगत चुके हैं। जेल में उनके निवास करने के दौरान उनका आचरण अच्छा रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्रालय द्वारा उसकी रिहाई को मंजूरी दे दी गई। उल्लेखनीय है कि वे जेल में ही सजा की अवधि से भी अधिक समय बिता चुके हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -