राजनाथ सिंह और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के बीच हुई मुलाकात, आपसी संबंधों पर हुई बात
राजनाथ सिंह और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के बीच हुई मुलाकात, आपसी संबंधों पर हुई बात
Share:

नई दिल्लीः केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों फ्रांस के दौरे पर हैं। वह वहां भारत के पहले राफेल विमान को ग्रहण करने गए हैं। लड़ाकू विमान को ग्रहण करने से पहले रक्षा मंत्री सिंह ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भेंट की । इस दौरान दोनों देश के नेताओं ने भारत व फ्रांस के रक्षा और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया। फ्रांसीसी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास एलिसी प्लेस पर हुई मुलाकात के बाद राजनाथ सिंह ने बताया, मैं राष्ट्रपति मैक्रों को हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर धन्यवाद देता हूं।

खासतौर पर रक्षा क्षेत्र में भारत की मेक इन इंडिया पहल को समर्थन देने और आतंक से लड़ने में साथ देने के लिए। रक्षा मंत्रालय ने 35 मिनट लंबी चली मुलाकात को गर्मजोशी से भरी और फलदायी बताया। रक्षा मंत्री ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक के निधन पर भारत सरकार की ओर से शोक जताया। राजनाथ ने कहा कि शिराक ने भारत-फ्रांस के संबंधों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई।

इस बीच, मंत्री स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल रक्षा सचिव अजय कुमार ने कहा, फ्रांस के साथ हमारे बहुआयामी संबंध हैं और हम सभी मोर्चों पर आगे बढ़ रहे हैं। बता दें कि राफेल लड़ाकू विमान का फ्रांस से सौदा विवादों के कारण काफी लंबे समय से अटका पड़ा था। हालिया लोकसभा चुनाव में विपक्षी कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया था। 

भारत-बांग्लादेश के बीच समझौता से पूर्वोत्तर राज्यों को होगा यह फायदा

हिमाचल प्रदेश: बर्फबारी में फंसे हुए थे 1200 से अधिक लोग, पुलिस ने किया रेस्क्यू

भाजपा नेता उमा भारती के भतीजे राहुल की कार से हुए भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -