हिमाचल प्रदेश: बर्फबारी में फंसे हुए थे 1200 से अधिक लोग, पुलिस ने किया रेस्क्यू
हिमाचल प्रदेश: बर्फबारी में फंसे हुए थे 1200 से अधिक लोग, पुलिस ने किया रेस्क्यू
Share:

मनाली: हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे और आसपास के इलाके में ताजी बर्फबारी की वजह से 100 से अधिक वाहनों में फंसे लगभग 200 पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। बॉर्डर रोड ऑर्गानाइजेशन, पुलिस, रोहतांग रेस्क्यू टीम और जिला प्रशासन ने मिलकर बचाव अभियान चलाया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

दरअसल, मनाली-लेह मार्ग पर ताजा बर्फबारी के बाद उसे आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। घूमने गए पर्यटक और स्थानीय लोग बर्फबारी के कारण फंस गए हैं। बसों, छोटे वाहनों में करीब 100 से अधिक लोग फंसे थे। मनाली के स्टेशन हाउस अधिकारी और उनकी टीम ने मिलकर हालात की समीक्षा की। पुलिस कर्मियों और बचाव टीम ने बर्फबारी में फंसे लोगों को निकाला। जिला प्रशासन ने कोई भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए लोगों से रोहतांग दर्रा पार न करने की हिदायत दी है। 

मनाली के एसडीएम रमन गरसंघी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, "आज रोहतांग दर्रे में छह इंच बर्फबारी दर्ज की गई है, जिसके परिणामस्वरूप हिमाचल सड़क परिवहन निगम की कुछ बसें इसमें फंस गईं थीं। बर्फबारी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।" वहीं, चमोली में मौसम तरह तरह के रंग दिख रहा है, जहां अचानक बारिश से एकदम ठंड ने वापसी की है तो वही ऊंचाई वाली जगहों पर रोजाना बर्फबारी हो रही है। 

सरकारी बैंकों के कर्मचारियों को मिला दिवाली का यह तोहफा

कंज्यूमर कांफिडेंस छह साल के सबसे निचले स्तर पर, रिजर्व बैंक ने जारी किया डाटा

काला धन मामले में भारत सरकार को मिली बड़ी सफलता, स्विस बैंक ने भारतीय खातों का ब्यौरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -