राजनाथ सिंह ने 'धोनी' से की CM शिवराज की तुलना, बोले- 'शुरुआत कैसी भी हो लेकिन...'
राजनाथ सिंह ने 'धोनी' से की CM शिवराज की तुलना, बोले- 'शुरुआत कैसी भी हो लेकिन...'
Share:

नीमच: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रशंसा की तथा उनकी तुलना महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से कर दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान राजनीति के धोनी हैं यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी। शुरुआत कैसी भी हो मगर अच्छा फिनिश देकर वह मैदान जीतना जानते हैं। शिवराज ने लोगों की सेवा की है, इसलिए उन्हें जनता का भरोसा हासिल होता है।

मध्य प्रदेश के नीमच में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए, राजनाथ सिंह ने कहा कि खेल के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक क्रिकेटर धोनी की भांति ही विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान भी जीत दिलाएंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सबसे लंबे वक़्त तक राज्य के लोगों की सेवा करने वाले मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। उन्होंने धोनी की भांति मैच को जीत के साथ समाप्त करने की कला में महारत हासिल की है। धोनी एक विस्फोटक बल्लेबाज तथा भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। जिन्होंने भारत को 2011 एकदिवसीय विश्व कप जीत दिलाई थी। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के सीएम लोगों की परेशानियों के प्रति संवेदनशील हैं तथा उन्होंने आगामी चुनावों में एक बार फिर विजयी होने के लिए उनका समर्थन किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर हमला बोला तथा कहा कि उन्होंने दिसंबर 2018 और मार्च 2020 के बीच कांग्रेस सरकार का नेतृत्व करते हुए केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं, विशेष रूप से निर्धन लोगों के लिए आवास को बंद कर दिया। बता दें कि मार्च 2020 में कमल नाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के पतन के पश्चात शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी चौथी पारी शुरू की थी। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का लक्ष्य 2047 तक दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था के तौर पर उभरना है। जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने के चलते राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी तथा चौहान के लिए मतदाताओं का आशीर्वाद मांगा।

हाथ में कटी हुई चोटी लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा पंडित, चौंकाने वाला है मामला

बेटे को था मां के कैरेक्टर पर शक, यूट्यूब पर वीडियो देखकर दिया इस खौफनाक घटना को अंजाम

राजभाषा को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले अमित शाह, महामहिम को सौंपी रिपोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -