दूसरी बार भी शाह सफलता के साथ पूरा करेंगे अपना कार्यकाल
दूसरी बार भी शाह सफलता के साथ पूरा करेंगे अपना कार्यकाल
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जमकर प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अपना दूसरा कार्यकाल भी सफलता के साथ पूरा करेंगे। हालांकि उन्होंने विरोधियों पर भी निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार के विरूद्ध कुछ लोग विरोधी माहौल बनाने में लगे हैं। मगर उनकी मंशा सफल नहीं हो पाएगी। 

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के चुनावी अभियानों और भाजपा को लेकर विरोधियों द्वारा बनाए गए माहौल पर बोलते हुए कहा कि दादरी की घटना ने राजनीतिक हलचल मचा दी। जो रानजीतिक दल निराश और हताश थे उन्होंने दादरी घटना का राजनीतिकरण कर दिया। दूसरी ओर केंद्र की मोदी सरकार सर्वधर्म संभाव में विश्वास करती है। यह सरकार धार्मिक उन्माद और हिंसा पर विश्वास नहीं करती।

यह कहां का न्याय है कि आरएसएस और बीजेपी को घटना के लिए जवाबदार बताते रहें। भारतीय जनता पार्टी के नेता राजनाथ सिंह द्वारा यह भी कहा गया कि बिहार चुनाव से पूर्व आरक्षण के मसले पर भाजपा को घरने की तैयारी की गई। जिसे जनता ने नकार दिया। आरक्षण को लेकर आखिरकार उनकी कलई भी खुल गई।

उन्होंने कहा कि साहित्यकारों और अन्य वर्गों को बरगलाकर जिस तरह केंद्र सरकार को घेरने के लिए माहौल बनाया जा रहा है वह ठीक नहीं है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लेखकों और साहित्यकारों के साथ बहस की जाना जरूरी है वे इस तरह का बौद्धिक प्रलाप भी करने में लगे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -