स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के अलावा स्वास्थ्य मंत्री भी थीं, राजकुमारी अमृत कौर
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के अलावा स्वास्थ्य मंत्री भी थीं, राजकुमारी अमृत कौर
Share:

 राजकुमारी अमृत कौर भारत की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने अंग्रेजों के ​खिलाफ कई लड़ाईयों में शामिल होकर भारत का प्रतिनिधित्व किया। राजकुमारी अमृत कौर का जन्म 2 फरवरी 1889 में उत्तरप्रदेश के लखनऊ में हुआ था और वे स्वतंत्र भारत के बाद करीब दस वर्षों तक स्वास्थ्य मंत्री के पद पर रही । इसके अलावा वे भारत में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी कार्य करती रहीं और फिर संघर्ष करते आपकी मृत्यु 2 अक्टूबर 1964 में हुई।

डॉक्टर ने की नर्सिंग की छात्रा से छेड़छाड़ तो छात्राओं ने बरसाए जूते

यहां हम आपको बता दें कि राजकुमारी अमृत कौर महात्मा गांधी की अनुयाई थी और करीब 16 वर्षों तक उन्होंने महात्मा गांधी के साथ सचिव के पद पर रहते हुए कार्य किया. इन्होंने अपनी शिक्षा इंग्लैंड में प्राप्त की और पढ़ाई के बाद ही वे भारत आई थींं। यहां हम आपको बता दें कि राजकुमारी को खेलों से बड़ा लगाव था और इन्होंने ही नेशनल खेलों में क्लब इंडिया की नींव रखी थी। राजकुमारी को टेनिस खेलने का शौक था और उन्होंने कई बार टेनिस में चैंपियनशिप भी जी​ती है। 

चिकित्सा विभाग में 32 पदों के लिए आवेदन, 40 हजार रु मिलेगा वेतन


भारत मेें आजादी के बाद करीब दस सालों तक स्वास्थ्य मंत्री रहीं वहीं राजकुमारी 1957 ई. में नई दिल्ली में हुई 19वीं इंटरनेशनल रेडक्रास कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता के रूप में भी शामिल हुई। इसके साथ ही वे भारत में आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की महिला अध्यक्ष भी रहीं थी। भारत में गांधी जी के कदमों पर चलने वाली वाली राजकुमारी ने बहुत सी संस्थाओं में मुख्य रूप से शामिल होकर उनका प्रतिनिधित्व किया है। उन्हें अधिकांश स्थानों पर सम्मान पूर्वक सदस्यता के साथ उस संस्था का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता था। वहीं अधिकांशत: वे विज्ञान से संबंधित क्षेत्रों में अपना योगदान देती थीं बतौर स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए राजकुमारी जी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है।  

 खबरें और भी

महाराष्ट्र सरकार ने निकाली नौकरी, 60 वर्ष के उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन

देश में बेहतर होगी स्वास्थ सुविधा, MCI के लिए गठित हुई समिति

इस बच्चे की पलकें देखकर हर लड़की को होगी जलन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -