पीएम मोदी ने दी ‘थलाइवा’ को जन्मदिन की बधाई, दामाद धनुष बोले- सिर्फ और सिर्फ एक सुपरस्टार...
पीएम मोदी ने दी ‘थलाइवा’ को जन्मदिन की बधाई, दामाद धनुष बोले- सिर्फ और सिर्फ एक सुपरस्टार...
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) आज अपना जन्मदिन मना रहे है। रजनीकांत ने अपने बेहतरीन अभिनय से हमेशा प्रशंसकों का दिल जीता है। उन्हें इंडस्ट्री में काम करते हुए कई वर्ष हो गए हैं तथा आज भी वह अपने अभिनय से यंग स्टार्स तक को मात दे देते हैं। रजनीकांत जिन्हें थलाइवा के नाम से जाना जाता है, आज उनके जन्मदिन पर प्रशंसकों से लेकर सेलेब्स तक सभी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, रजनीकांत जी को जन्मदिन की बहुत बधाई। उम्मीद है कि आप हमेशा अपनी क्रिएटिवी और बेहतरीन अभिनय से लोगों को इंस्पायर करें। भगवान आप पर हमेशा आशीर्वाद बनाए रखे और आप स्वस्थ लाइफ जिएं। रजनीकांत के दामाद तथा अभिनेता धनुष ने ट्वीट किया, ‘हैप्पी बर्थडे मेरे थलाइवा। सिर्फ और सिर्फ एक सुपरस्टार रजनीकांत सर। लव यू सो मच।’ इसके साथ धनुष ने कई हार्ट इमोजी साझा किए हैं।

रजनीकांत के फ्रेंड एवं मलयालम अभिनेता मनमूति ने फिल्म थलापति से दोनों की तस्वीर साझा की और लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरे प्यारे रजनीकांत। आप हमेशा स्वस्थ रहें। अभिनेता सिवाकार्तिकेयन जो स्वयं भी रजनीकांत के प्रशंसक हैं। उन्होंने भी रजनीकांत के साथ तस्वीर साझा कर लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरे इंसपिरेशन सुपर स्टार रजनीकांत सर। आपसे हमेशा केवल कुछ सेकेंड्स की ही मुलाकात होती है। मगर हर एक सेकेंड आपके साथ बहुत खास होता है। आप मुझे हमेशा प्रेरित करते हैं। लव यू सर।

होने वाली पत्नी संग विद्युत जामवाल ने इस तरह मनाया अपना जन्मदिन

साउथ के इस मशहूर सुपरस्टार को मिला 2021 के टॉप ग्लोबल एशियन सेलिब्रिटी का खिताब

रामनाथ कोविंद ने संसद की लोक लेखा समिति के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -