बचपन से एक्टर बनने की इच्छा रखने वाले रजत ने इस तरह पूरा किया अपना सपना
बचपन से एक्टर बनने की इच्छा रखने वाले रजत ने इस तरह पूरा किया अपना सपना
Share:

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर एवं निर्देशक रजत कपूर आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। उनका जन्म 11 फरवरी 1961 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भेजा फ्राई, कॉरपोरेट, दिल चाहता है, मानसून वेडिंग तथा फंस गए रे ओबामा जैसी मूवीज के लिए जाना जाता है। रजत कपूर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से पूरी की। उन्हें बचपन से अभिनय करने का बहुत शौक था। शौक के लिए उन्होंने पहले थिएटर ज्वाइन किया।

तत्पश्चात, एक्टिंग की बारीकियां सीखने के लिए फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में प्रवेश ले लिया। रजत ने फिल्म मंडी से अपने करियर का आरम्भ किया। इसके पश्चात् उन्होंने कॉमर्शियल और पैरलल सिनेमा में कई मूवीज में काम किया। रजत ऐसी चर्चित मूवीज के हिस्सा बने, जिनका बजट कम था। उनकी फिल्में हास्य प्रधान तथा मुद्दों पर आधारित थीं, जिनकी आलोचकों ने भी खूब प्रशंसा की। 

भेजा फ्राय (2007)- यह एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें रजत कपूर के अतिरिक्त विनय पाठक और रणवीर शौरी ने भी काम किया था। कॉरपोरेट (2006)- इसमें रजत कपूर ने बड़े उद्योगपति का किरदार निभाया है। फंस गए रे ओबामा (2010)- यह भी एक कॉमेडी मूवी थी। अमेरिका में आए मंदी से त्रस्त भारतीय मूल के एक परिवार की कहानी को बताया गया है। आइ एम 24 (2010)- ये फिल्म कम उम्र में गंजेपन से परेशान एक आदमी की कहानी है। इसमें लीड किरदार रजत कपूर ने प्ले किया था, जबकि सौरभ शुक्ला, रणवीर शौरी तथा नेहा धूपिया ने भी इसमें काम किया है। आंखों देखी (2014)- यह रजत कपूर की सबसे कामयाब फिल्म कही जा सकती है। इसमें लीड किरदार संजय मिश्रा ने किया है, किन्तु इस फिल्म की पटकथा रजत कपूर ने लिखी है तथा उन्होंने इस फिल्म का डायरेक्शन भी किया है।

फ्लाइट में अनिल कपूर ने पकड़ लिया लड़की का हाथ, जानिए फिर क्या हुआ?

सामने आया कियारा-सिद्धार्थ की शादी का वीडियो, फैंस हुए इमोशनल

गौरी और शाहरुख़ की लड़ाई में कूदे करण जौहर, लगाई कपल के बीच आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -