सामने आया कियारा-सिद्धार्थ की शादी का वीडियो, फैंस हुए इमोशनल
सामने आया कियारा-सिद्धार्थ की शादी का वीडियो, फैंस हुए इमोशनल
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की फोटोज के बाद वेडिंग का बेहतरीन वीडियो सामने आया है। इसमें कियारा की धड़कनें बढ़ाने वाली एंट्री है। इंतजार करते दूल्हे राजा सिद्धार्थ नजर आ रहे हैं। जयमाल से पहले दूल्हा-दुलहन में क्यूट इशारेबाजी है। तत्पश्चात, दोनों को एक-दूसरे को गले लगाते हैं। वरमाला पहनाते हैं। फिर किस करते भी नजर आते हैं। 

सोशल मीडिया पर कियारा-सिद्धार्थ की शादी का वीडियो खूब तारीफें बटोर रहा है। दोनों की यह क्लिप देखकर उनके प्रशंसक इमोशनल हो रहे हैं। वहीं इसको अब तक स्टार्स की शादी के वीडियोज से हटके भी कहा जा रहा है। इस पूरे वीडियो की लाइमलाइट कियारा ने लूट ली है। वह एकदम बिंदास अंदाज में एंट्री लेती हैं। सिद्धार्थ कियारा का इंतजार करते नजर आते हैं। फिर कियारा डांस करती हैं और सिद्धार्थ को अपनी ओर खींचने का इशारा करती हैं। सिद्धार्थ इशारों में बोलते हैं कि वह लेट हैं। इसके बाद कियारा इशारों में बताती हैं कि वह अच्छे नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

वही कियारा सिद्धार्थ को वरमाला पहनाने का प्रयास करती हैं तो वह पीछे हटते हैं। इसके बाद दोनों की जयमाल की रस्म होती है तथा कियारा और सिद्धार्थ डांस करते हैं। उनके इस वीडियो को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की कुछ डिटेल्स बाहर आई हैं जिनकी लोग प्रशंसा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि रस्मों के समय सिद्धार्थ ने कियारा के पैर छुए थे। उन्होंने कियारा को बराबरी का दर्जा देने के लिए ऐसा किया था। वहीं कियारा के कलीरे में सिद्धार्थ के पेट डॉग ऑस्कर का चेहरा था। ऑस्कर सिद्धार्थ के बहुत करीब था तथा पिछले वर्ष ही उसका निधन हुआ है।

कुंडली भाग्य की 'प्रीता' ने गिराई अपने हुस्न की बिजलियाँ, देखकर मदहोश हुए फैंस

फिनाले से पहले ही जय भानुशाली ने कर दिया बिग बॉस 16 विनर के नाम का खुलासा

'तारक मेहता...' शो में हुई नए टप्पू की एंट्री, अब ये एक्टर आएगा नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -