कन्हैया, उमेश के बाद अब पंकज पर चाक़ू से वार, वसीम-सोहैल सहित 4 गिरफ्तार
कन्हैया, उमेश के बाद अब पंकज पर चाक़ू से वार, वसीम-सोहैल सहित 4 गिरफ्तार
Share:

जयपुर: राजस्थान की राजसमंद पुलिस ने पंकज नाम के एक युवक को चाकू मरने के आरोप में 4 आरोपितों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम यामीन, वसीम, वसीम पठान और सोहैल खान हैं। आरोप है कि इन चारों ने होटल में खाना खा रहे पंकज को मामूली विवाद के बाद चाकू मार दिया था। घटना थाना राजनगर क्षेत्र की है।

पीड़ित पंकज ने मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि, 'मैं और मेरा दोस्त पिपरड़ा एक होटल पर दाल बाटी खाने के लिए गए थे। हम खड़े हुए थे, तभी वहां 2 लोग आए। वो मेरे दोस्त के साथ लड़ाई झगड़ा करने लगे, तो हमने उन्हें रोका। मेरे झगड़ा करने से रोकने पर वो हमें गाली देने लगे। इसी के कारण हमारे बीच बहस हो गई। कुछ देर बाद वो दोनों चले गए।' पंकज ने बताया है कि, 'घटना के बाद हम भी दूसरे होटल चले गए। 10-15 मिनट के बाद वो दोनों 2 और लोगों को लेकर आए। उन चारों में से 3 के पास चाकू था। उन्होंने मेरे ऊपर हमला कर दिया। इस दौरान मैं जख्मी हो गया। बाद में वो सभी भाग गए।'

इस हमले में पीड़ित पंकज के सिर और हाथों में चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए उदयपुर ले जाया गया। उपचार के दौरान पंकज को 20 से ज्यादा टाँके लगे हैं। राजस्थान पुलिस के अनुसार, घटना 26 जून, 2022 रात करीब 10:30 की है, जिसकी शिकायत थाने पर अगले दिन 27 जून को दर्ज कराई गई। पीड़ित पंकज की आयु 27 वर्ष है। घटना के दौरान पीड़ित के साथ कैलाश नामक एक अन्य दोस्त भी मौजूद था।

घटना की शुरुआत मोटरसाइकिल से आए 2 लड़कों द्वारा होटल मालिक से खाने के विवाद को लेकर शुरू हुई थी। इस दौरान पंकज और उसके साथियों ने विवाद कर रहे लोगों को अलग किया। बाद में हमलावर 4 की तादाद में आए और बीच बचाव करने वाले पंकज पर लात, घूसों और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पंकज के सिर, पीठ, हाथ, कंधे और बाजू पर गंभीर चोटें आईं हैं।

पुलिस प्रेसनोट के अनुसार, जख्मी पंकज के चिल्लाने पर आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए, लेकिन तब तक चारों हमलावर भाग चुके थे। बाद में पुलिस ने आरोपितों की तलाश में भीलवाड़ा और उदयपुर में छापेमारी की। आखिरकार पुलिस को 25 साल के यासीन, 20 वर्षीय वसीम, 20 वर्षीय वसीम पठान और 20 वर्षीय सोहैल को अरेस्ट कर लिया। चारों आरोपित शातिर किस्म के बदमाश हैं। इन्होने पंकज पर चाकू से जानलेवा हमले का अपराध कबूल कर लिया है।

पहले गला काटा, फिर ईंट के कूचा सिर.., बलात्कारी के नाबालिग आरोपी ने गवाह को मार डाला

दोस्त बना जान का दुश्मन, महिला पर 400 से अधिक बार किया चाकू से हमला

अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए पति करता है परेशान..., प्रताड़ित महिला ने पुलिस को दिया होश उड़ा देने वाला बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -