राजस्थान के बारां जिले में बाढ़ ने मचाई तबाही, कई सड़क और पुलिया हुई तबाह
राजस्थान के बारां जिले में बाढ़ ने मचाई तबाही, कई सड़क और पुलिया हुई तबाह
Share:

बारां: राजस्थान के बारां जिले में बाढ़ के बाद दिल दहला देने वाला तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। बाढ़ की वजह से क्षेत्र के दर्जनों मकान टूट गए है। यहां तक कि सरकारी दफ्तर का रिकार्ड भी पानी की वजह से गल गया है। वहीं कई सड़कें टूट गई है। ख़बरों के अनुसार अभी तक बाढ़ की वजह से लाखों करोड़ो का नुकसान हो चुका है। भारी बरसात की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज स्कूलों में छुटी का ऐलान किया है। 

बारां जिलें के छबडा छीपाबडौद क्षेत्र में बाढ़ का पानी उतरने के बाद तबाही ही तबाही नज़र आ रही है। क्षेत्र में कई पक्के मकान और कई कच्चे मकान तबाह हो गए है। हालंकि बाढ़ पीड़ितों का सर्वे करने पहुंचे उपखंड अधिकारी रामावतार बरनाला ने पटवारियों से सर्वे करवाकर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। उनके राशन की व्यवस्था भी करवाई वहीं उपखंड के कार्मिकों को सतर्क रहने के आदेश दिए। 

कई सड़क और पुलिया बाढ़ से पूरी तरह नष्ट हो गई है, जिससे आवागमन बाधित हो गया। इसी तरह की स्थिति कई स्थानों पर बनी हुई है। जिसका जिला कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ निरिक्षण किया।  छीपाबड़ोद ग्राम पंचायत सहित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र का सम्पूर्ण रिकोर्ड जलमग्न होकर तबाह हो गया साथ की कंप्यूटर जेरोक्स समेत अन्य उपकरण भी बर्बाद हो गए। 

पीएमओ आज करेगा वित्त मंत्रालय के अधिकारियों संग बैठक

पीएम मोदी ने वित्त मंत्री सीतारमण के साथ मिलकर की अर्थव्यवस्था पर चर्चा

इस टीम के जरिए क्रिकेट में वापसी करेंगे अंबाती रायडू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -