आज राजस्थान में होगी राहुल गांधी की सभा, इतनी सीटों पर है कांग्रेस की नजर
आज राजस्थान में होगी राहुल गांधी की सभा, इतनी सीटों पर है कांग्रेस की नजर
Share:

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में वर्ष के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। राहुल गांधी की आज बुधवार को बांसवाड़ा (Banswara) के मानगढ़ धाम (Mangarh Dham) में सभा होने जा रही है। 8 महीने पहले पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) यहां आए थे तथा उनकी भी बड़ी सभा हुई थी।  

वही अब राहुल गांधी यहां आ रहे हैं। सभा की तैयारिया पूरी हो चुकी हैं। दावा किया जा रहा है की प्रधानमंत्री मोदी की अब तक हुई सभा से अधिक लोग इसमें आएंगे। मानगढ़ धाम में प्रधानमंत्री मोदी एवं राहुल गांधी का दौरा एक कनेक्शन को जोड़ते हुए देखा जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी की नवंबर 2022 को बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ धाम में सभा हुई थी। यह सभा गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले हुई थी। उस वक़्त प्रधानमंत्री ने गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश की जनता को संबोधित किया था। निशाना थीं गुजरात की आरक्षित जनजातीय विधानसभा सीटों के साथ राजस्थान एवं मध्य प्रदेश भी जनजातीय सीटें। 

वही अब राहुल गांधी का दौरा है तथा यह राजस्थान चुनाव से पहले ही रहा है। वह भी मानगढ़ धाम में। निशाने पर हैं राजस्थान एवं मध्य प्रदेश की जनजातीय आरक्षित विधानसभा सीटें। सवाल उठता हैं कि जनजातीय क्षेत्र की आरक्षित सीटें इतनी मायने क्यों रखती हैं। ऐसा इसलिए की दोनों ही प्रदेशों में इनकी संख्या अधिक हैं। यहां आदिवासी एसटी वर्ग निवास करता हैं। राजस्थान की आरक्षित सीटों की बात करें तो 25 सीटें हैं, जिसमें से 16 तो उदयपुर संभाग में ही हैं।

'भारत माता की हत्या' पर स्पीकर ने टोका, तो बोले राहुल गांधी- 'मैं अपनी मां की बात कर रहा हूं...'

कौन थी गिरिजा टिक्कू? जिसको हिन्दू होने की मिली ऐसी सजा कि जानकर काँप उठेगी रूह

लोकसभा में स्मृति ईरानी ने उठाया कश्मीरी पंडितों का मुद्दा तो संसद छोड़कर निकले राहुल गाँधी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -