'भारत माता की हत्या' पर स्पीकर ने टोका, तो बोले राहुल गांधी- 'मैं अपनी मां की बात कर रहा हूं...'
'भारत माता की हत्या' पर स्पीकर ने टोका, तो बोले राहुल गांधी- 'मैं अपनी मां की बात कर रहा हूं...'
Share:

नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिए गए संबोधन को लेकर सदन में ही जबरदस्त हंगामा हुआ। वही इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, आप भारत माता रखवाले नहीं हो। आप भारत माता के हत्यारे हो। आप देशद्रोही हैं। एक मेरी मां यहां बैठी है। दूसरी मां को मणिपुर में मारा है। हिंदुस्तान की सेना चाहे तो मणिपुर में एक दिन में शांति बहाल कर सकती है। सरकार मणिपुर में शांति नहीं चाहती है। मोदी देश की आवाज नहीं सुनते। भाजपा की राजनीति ने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है। तुम देशद्रोही हो, राष्ट्रद्रोही हो, आपने भारत माता की हत्या की है। आप भारत माता के रखवाले नहीं हो, भारत माता के हत्यारे हो।

वही 'भारत माता की हत्या' पर स्पीकर ने टोका, तो राहुल गांधी बोले- मैं अपनी मां की बात कर रहा हूं, भारत माता मेरी मां है। वही राहुल गांधी लोकसभा में अपनी बात रखकर निकल गए। इस पर स्मृति ईरानी ने कहा, चर्चा से ये लोग भाग गए। जो सदन से चले गए वो मेरी बात सुन लें। कश्मीर में धारा-370 अब कभी नहीं लौटेगी। उन्होंने कहा, हम शौचालय की बात करते हैं तो ये हंसते हैं। महिलाओं से रेप पर ये हंसते हैं। 

राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, आप INDIA नहीं है क्योंकि भारत भ्रष्ट नहीं है। भारत वंशवाद में नहीं योग्यता में भरोसा करता है तथा आज आप जैसे लोगों को यह याद रखने की जरूरत है कि अंग्रेजों से क्या कहा गया था - भारत छोड़ो, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो, योग्यता को अब भारत में जगह मिली है। 

लोकसभा में स्मृति ईरानी ने उठाया कश्मीरी पंडितों का मुद्दा तो संसद छोड़कर निकले राहुल गाँधी

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव की जगह राहुल गाँधी बताने लगे भारत जोड़ो यात्रा का दर्द

राहुल गांधी को मिला बंगला तो बोले रवि किशन- 'यह PM नरेंद्र मोदी का बड़प्पन है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -