बालासाहेब के स्मारक का राज ठाकरे ने किया विरोध
बालासाहेब के स्मारक का राज ठाकरे ने किया विरोध
Share:

मुंबई : मुंबई के महापौर बंगले को हैरिजेट का दर्जा प्राप्त है। यहां अब शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे का स्मारक बनाए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि इस कार्य का विरोध महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख और बालासाहेब ठाकरे के भतीजे राज ठाकरे ने किया है। राजन ने महापौर बंगले में स्मारक बनाए जाने का विरोध करते हुए कहा कि शिवसेना का इस मोर्चे पर खुला विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्मारक की आड़ में शिवसेना महापौर बंगला हड़पना चाहती है।

राज ने कहा है कि बालासाहेब ठाकरे का स्मारक शिवाजी पार्क परिसर में स्थित नगर निगम क्लब के स्थान पर बनाया जाना चाहिए। मगर इसके लिए अधिक बड़ी और खुली जगह महापौर बंगले की तुलना में शिवाजी पार्क ही है। इस मामले में हैरिटेज का किसी तरह का बंधन नहीं है। बाळसाहेब ठाकरे का जिस तरह का व्यक्तित्व था उसी की तरह स्मारक भी बनाया जाएगा। 

एमएनएस के प्रमुख राज ने कहा कि महापौर बंगला महापौर का बंगला है यह एक सरकारी आवास है। यदि इस पर स्मारक बनाया गया तो फिर तो महाराष्ट्र भवन को स्मारक बनाने की बात उठने लगेगी। उनका कहना था कि मुंबई में मुंबई म्युनिसिपल काॅर्पोरेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले भूखंड बड़े और खुले हैं। ऐसे में बड़ा भूखंड बालासाहेब के स्मारक के लिए उपलब्ध नहीं है।

राजठाकरे ने सरकार नियमों का हवाला दिया और कहा कि सरकारी आवासों को मारक के तौर पर नहीं उपयोग किया जाना चाहिए। नियमों का उल्लंघन कर शिवसेना बाला साहेब के स्मारक के लिए महापौर बंगला क्यों लेना चाहती है। महापौर बंगले के पास दादर म्युनिसिपल क्लब का खाली भूखंड क्यों नहीं होना चाहिए। इसके पीछे का स्वार्थ आखिर क्या है। यह जाहिर करना जरूरी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -