राज कुंद्रा मामले में व्हाट्सएप चैट में हुआ बड़ा खुलासा, गहना वशिष्ठ को लेकर सामने आया ये बड़ा सच
राज कुंद्रा मामले में व्हाट्सएप चैट में हुआ बड़ा खुलासा, गहना वशिष्ठ को लेकर सामने आया ये बड़ा सच
Share:

बॉलीवुड कि मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और जाने माने कारोबारी राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में मॉडल और अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का नाम बार-बार सामने आ रहा है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार को गहना को पूछताछ के लिए भी बुलाया है। हालांकि इस पूछताछ से पूर्व ही राज कुंद्रा की कंपनी से संबंधित उमेश कामत एवं यश ठाकुर की व्हाट्सएप चैट सामने आई है जिसमें गहना के केवल ‘हॉटशॉट’ ही नहीं बल्कि एक अन्य एप ‘हॉटहिट’ से जुड़े होने की बात सिद्ध हो रही है।

वही मिस एशिया बिकिनी की विनर रह चुकीं गहना को एक अन्य मॉडल अभिनेत्री वंदना तिवारी के साथ 7 फरवरी 2021 को हॉटहिट की कास्टिंग से संबंधित एक केस में ही गिरफ्तार किया गया था। साथ ही अब उमेश कामत एवं यश ठाकुर के मध्य व्हाट्सएप पर बातचीत सामने आई है जिससे स्पष्ट हो रहा है कि ये सारे व्यक्ति ही हॉटहिट के लिए भी काम कर रहे थे। उनकी चर्चा में ये साफ़ हो रहा है कि ये दोनों गहना एवं वंदना के लिए वकीलों कि व्यवस्था कर रहे थे।

साथ ही इन व्यक्तियों ने ही ये सुनिश्चित किया था कि गहना को जल्द से जल्द रिहाई प्राप्त हो सके। इस चैट की एक चर्चा में यश ठाकुर कह रहा है- यदि गहना को लंबे वक़्त तक पुलिस हिरासत में रखा जाता है, तो वह अफसरों को उनकी जानकारी दे सकती है। वह आगे बोलता है कि वह पुलिस के जाल में फंस गई है जिससे अश्लील मूवीज से संबंधित काम को हानि पहुंच सकता है। इस के चलते यश स्वयं भी कुछ समय के लिए शिमला में छुपने की बात कह रहा है। इस चैट में यश कामत से पूछ रहा है कि क्या गहना भी न्यूफ्लिक्स तथा हॉटहिट के किसी प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई है? वह आगे बोलता है कि यदि वह हॉटहिट से नहीं जुड़ी है तो एप की कास्टिंग के लिए लड़कियों के माध्यम से पुलिस ने जो ट्रैप सेट किया था उसमें वो कैसे फंस गयी। 

राज कुंद्रा केस: इस मॉडल से भी माँगा था बिना कपड़ों के ऑडिशन, दिया था यह ऑफर

मीराबाई चानू के टोक्यो ओलिंपिक वाले इयररिंग्स पर आया अनुष्का शर्मा का दिल, जानिए वजह

जानिए आखिर क्यों सलमान खान ने हाथ जोड़कर अथिया शेट्टी से मांगी माफ़ी?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -