रणबीर कपूर की दादी का हुआ निधन, कपूर परिवार में छाया मातम
रणबीर कपूर की दादी का हुआ निधन, कपूर परिवार में छाया मातम
Share:

मशहूर अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर ने आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया. कृष्णा की उम्र 88 वर्ष थी और अब तक वो कपूर खानदान की सबसे बड़ी सदस्य थीं. बताया जा रहा है कि कृष्णा ने आज सुबह 4 बजे ही दम तोड़ दिया था. कृष्णा राज कपूर रणधीर कपूर, ऋतू कपूर नंदा, ऋषि कपूर, रीमा कपूर जैन और राजीव कपूर की मां थीं और करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रणबीर कपूर, अरमान जैन, निखिल नंदा, रिद्धिमा कपूर साहनी, नताशा नंदा और आदर जैन की दादी और नानी थीं.

कृष्णा पिछले दो साल से सांस फूलने की बीमारी से पीड़ित थीं और इसके चलते उनकी कई बार तबियत भी बिगड़ चुकी है. रवीना टंडन ने कृष्णा राज कपूर के निधन की खबर अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि- “कपूर परिवार के लिए बहुत की घड़ी है. उनके परिवार की सबसे वरिष्ठ नागरिक कृष्णा राज कपूर का आज सुबह निधन हो गया है. भगवान उन्हें शक्ति प्रदान करे और उनकी आत्मा को शांति दें ओम शांति..." रवीना के अलावा बिजनेसमैन सुहेल सेठ ने भी कृष्णा राज कपूर के निधन पर ट्वीट के जरिए शोक व्यक्त किया.

आपको बता दें कृष्णा राज कपूर ने हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता राज कपूर से साल 1946 मई में शादी की थी. साल 1988 में राज कपूर के निधन के बाद कृष्णा ने ही उनके पूरे परिवार और अपने 5 बच्चों की परवरिश की थी.

बॉलीवुड अपडेट... 

रणबीर ने आलिया की ड्रेस से भी महंगे शूज पहने,कीमत जानकर चौंक जाएगें

तो करीना की पसंद हैं राहुल गाँधी, वो भी हैं उनकी फिल्मों के दीवाने !

'पद्मावत' के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के लिए दीपिका का खास प्लान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -