राज बब्बर ने जनसभा को संबोधित करते हुए जमकर साधा विरोधियों पर निशाना
राज बब्बर ने जनसभा को संबोधित करते हुए जमकर साधा विरोधियों पर निशाना
Share:

लखनऊ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बुधवार को नौतनवां इंटर कॉलेज परिसर में कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के पक्ष में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। बगैर नाम लिए मौजूदा सांसद पर हमला करते हुए कहा कि जो व्यक्ति पिछले पांच बार से सांसद की सीट पर काबिज होने के बावजूद आज तक मुख्यालय तक रेल नहीं दौड़ा सका, वह जनपद का विकास कैसे कराएगा। 

फतेहाबाद में बोले पीएम मोदी- 23 मई के दिन कांग्रेस को उसका आइना नजर आ जाएगा

कुछ ऐसा बोले बब्बर 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा भाजपा झूठ की बुनियाद पर सत्ता तो पा लिया, लेकिन अच्छे दिन के नाम पर गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और बेरोजगारों को धोखा देने का काम किया। गांव गरीब किसान मजदूर सभी आज परेशान हैं। महंगाई से लोग कराह रहे हैं, अब समय आ गया है, जब लोग भाजपा के एक एक धोखे का हिसाब मांग रहे हैं। 

साध्वी प्रज्ञा सिंह ने जारी किया अपना संकल्प-पत्र, इन बातों का भी है उल्लेख

सरकार का नहीं है ध्यान 

इसी के साथ उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने जनता के अधिकारों का हनन कर बड़े-बड़े उद्योगपतियों के जेब भरे, उसका हिसाब करने के लिए जनता तैयार है और इसका फैसला भी 23 मई को आ जाएगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी न्याय अधिकार और हक की बात करती है। कर्जमाफी, मनरेगा आदि योजनाओं के द्वारा लोगों की भलाई किया। गन्ना किसानों का गन्ना खेत में सुख रहा है। उसके बाद भी सरकार का ध्यान नहीं है। इस समय देश की हालत ठीक नहीं है।

राहुल ने किया ट्वीट, कहा -"मोदी जी, आपका समय पूरा हो गया है

दिग्विजय सिंह के रोड शो में लगे मोदी-मोदी के नारे, एफआईआर दर्ज

पार्टी के लिए विकास भी, सुशासन भी और राष्ट्रवाद भी बराबर के मुद्दे हैं : योगी आदित्यनाथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -