दिग्विजय सिंह के रोड शो में लगे मोदी-मोदी के नारे, एफआईआर दर्ज
दिग्विजय सिंह के रोड शो में लगे मोदी-मोदी के नारे, एफआईआर दर्ज
Share:

भोपाल  : आज दिग्विजय सिंह के रोड शो में मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों पर एफआईआर दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दिग्विजय भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार हैं और उनके सामने भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उतारा है। भोपाल में बढ़ती सियासी सरगर्मी के बीच कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कंप्यूटर बाबा के साथ शहर में रोड शो किया।

पार्टी के लिए विकास भी, सुशासन भी और राष्ट्रवाद भी बराबर के मुद्दे हैं : योगी आदित्यनाथ

हठ योग पर बैठे संत 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पहले मंगलवार को दिग्विजय सिंह की जीत के लिए कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में साधु-संत समाज हठ योग पर बैठे थे। राम मंदिर के मसले पर भाजपा से नाराज हो कर भोपाल के साधु-संत खुले रूप से कांग्रेस के समर्थन में उतर गए हैं। जानकारी के अनुसार दिग्विजय के पक्ष में 3000 से ज्यादा साधु-संतों ने यहां डेरा डाला हुआ है। 

राफेल अवमानना केस : बिना किसी शर्त के SC से राहुल ने मांगी माफी

नजर आया भगवा रंग 

इसी के साथ दिग्विजय की इस रैली में पूरा माहौल भगवा रंग में रंगा नजर आया। रैली में शामिल लोगों ने भगवा झंडा लिया हुआ था और गले में भगवा पट्टे भी ओढ़े हुए थे। इस दौरान मध्यप्रदेश पुलिस के जवान भी सादी वर्दी पहने गले में भगवा रंग का पटका डाले नजर आए। दिग्विजय सिंह और प्रज्ञा ठाकुर दोनों जबरदस्त तरीके से चुनाव प्रचार और रोड शो कर रहे हैं। हालांकि चुनाव आचार संहिता तोड़ने के आरोप में आयोग ने प्रज्ञा पर 72 घंटे चुनाव प्रचार की पाबंदी लगाई थी। 

दिग्विजय पर बरसे शिवराज, साध्वी प्रज्ञा को लेकर कहीं ये बातें...

हमारे विधायक राजा सिंह के साथ हुआ बुरा बर्ताव, गृहमंत्री से भाजपा ने की कार्रवाई की अपील

म्यांमार : 500 दिनों के बाद रिहा हुए 2 पत्रकार, अमेरिका ने ऐसे किया स्वागत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -