रायपुर में 30 अप्रैल से लहराएगा देश का सबसे ऊँचा तिरंगा
रायपुर में 30 अप्रैल से लहराएगा देश का सबसे ऊँचा तिरंगा
Share:

रायपुर| छत्तीसगढ़ के रायपुर में जल्द ही देश का सबसे ऊँचा तिरंगा लहराने की तैयारी की जा रही है, मरीन ड्राइव (तेलीबांधा तालाब) में 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा 82 मीटर ऊंचा और 18 टन वजनी पोल पर करीब 90 फुट लंबा और 60 फुट चौड़ा तिरंगा लहराया जायेगा, इससे पहले रांची के पहाड़ी मंदिर परिसर में पिछले वर्ष 81 मीटर ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया, अब तक यह देश का सबसे ऊँचा तिरंगा था, 

इससे पहले केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू देश के इस सबसे ऊँचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया जाना था, जिसके लिए 23 अप्रैल की तारीख तय की गयी थी, लेकिन पोल के आसपास लैंडस्केपिंग और सौंदर्यीकरण का काम तय समय पर पूरा नहीं किया जा सका था, जिस वजह से ध्वजारोहण की तिथि आगे बड़ा दी गयी थी, अब मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा 30 अप्रैल को ध्वजारोहण किया जायेगा,

बजाज इलेक्ट्रिकल द्वारा यह तिरंगा लगाया गया है, कंपनी द्वारा इस तिरंगे का मुंबई की फ्लैग फैक्ट्री में करवाया गया है, जहां इसे नीटेड डेनियर पॉलिस्टर कपड़े से बनाया गया है, जिस वजह से रात के अँधेरे में लाइट पड़ने पर तिरंगा हाईमास्क की रौशनी में चमक उठेगा, 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अमर अग्रवाल, कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्रीचंद सुंदरानी, सत्यनारायण शर्मा, महापौर प्रमोद दुबे, नगर निगम सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नेता-प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौड़ और पार्षद उपस्थित रहेंगे,

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -