MP में बारिश पकड़ेगी रफ्तार, IMD ने जारी किया अलर्ट
MP में बारिश पकड़ेगी रफ्तार, IMD ने जारी किया अलर्ट
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के विदिशा सहित कई जिलों को दो दिनों से जारी बूंदाबांदी ने राहत दी है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी बताया है कि मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। साथ ही राजधानी दिल्ली, पंजाब सहित कई प्रदेशों में मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ एवं उससे सटे पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश-दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि यह क्षेत्र आहिस्ता-आहिस्ता पश्चिम-उत्तरपश्चिम की तरफ उत्तर मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने बताया है कि मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 4 अगस्त यानी शुक्रवार को कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही पश्चिम मध्य प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी हल्की से मध्यम वर्षा की संभावनाएं हैं। साथ ही दक्षिण उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में 4 अगस्त से 8 अगस्त एवं पंजाब, हरियाणा एवं पूर्वी राजस्थान में 5 अगस्त तक अच्छी वर्षा हो सकती है। जबकि, 5 अगस्त को पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं 6 अगस्त को उत्तराखंड में बहुत भारी वर्षा के आसार हैं। इधर, पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में अगले 5 दिन एवं त्रिपुरा में 4 अगस्त को जमकर बादल बरस सकते हैं। भारत के पश्चिमी हिस्सों में कोंकण और गोवा एवं मध्य महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों में भारिश वर्षा हो सकती है। खास बात है कि भारी वर्षा का सामना कर रहे दक्षिण भारतीय प्रदेशों में अगले 5 दिनों तक वर्षा की गतिविधियों में गिरावट हो सकती है।

लोकसभा में पारित हुआ दिल्ली सेवा बिल, विपक्षी सांसदों ने किया वॉकआउट, AAP सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित

'हड़ताल के लिए भड़का रहे RSS विचारधारा वाले डॉक्टर..', सीएम गहलोत का बड़ा आरोप

ज्ञानवापी परिसर में सर्वे शुरू, मुस्लिम पक्ष ने किया बहिष्कार, जुम्मे को देखते हुए सुरक्षा सख्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -