लोकसभा में पारित हुआ दिल्ली सेवा बिल, विपक्षी सांसदों ने किया वॉकआउट, AAP सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित

लोकसभा में पारित हुआ दिल्ली सेवा बिल, विपक्षी सांसदों ने किया वॉकआउट, AAP सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित
Share:

नई दिल्ली: लोकसभा में गुरुवार (3 अगस्त 2023) को दिल्ली सेवा बिल ध्वनिमत से पारित हो गया। बिल पर वोटिंग के दौरान विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट किया। वहीं, इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के इकलौते लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। मतदान के दौरान जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बोल रहे थे, तो AAP सांसद ने सत्ता पक्ष के सांसदों पर दस्तावेज़ फाड़कर फेंका था। बिल पारित होने के बाद लोकसभा को आज यानी शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले दिल्ली सेवा बिल 2023 पर लोकसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने AAP सहित पूरे विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का बंगला बनाने में हुए भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए इस बिल का विरोध किया जा रहा है। अमित शाह ने यह भी कहा कि गठबंधन बनने से कोई लाभ नहीं होगा, क्योंकि नरेंद्र मोदी पूर्ण बहुमत से फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। कांग्रेस के साथ तालमेल पर बोलते हुए गृह मंत्री ने कहा कि, 'दिल्ली में विधानसभा की शुरुआत 1993 में हुई थी। कभी भाजपा सत्ता में आई, कभी कांग्रेस ने सरकार चलाई। कभी केंद्र में कांग्रेस का राज था, तब दिल्ली में हमारी सरकार थी। कभी केंद्र में हम सत्ता में और दिल्ली में कांग्रेस सरकार थी, मगर कभी झगड़ा नहीं हुआ।'

अमित शाह ने आगे कहा कि, 'उस दौरान सब सही चल रहा था, क्योंकि किसी की मंशा अधिकार हथियाने की नहीं थी, बल्कि सेवा करने की थी। कांग्रेस ने भी भाजपा के साथ झगड़ा नहीं किया। भाजपा ने भी कांग्रेस से विवाद नहीं किया। दोनों सरकारों के बीच कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ।” गृह मंत्री ने आगे कहा कि, 'मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है कि 2015 में स्थिति बदली और यहाँ एक ऐसा दल सत्ता में आया, जिसका मकसद सेवा करना नहीं, बल्कि केवल झगड़ा करना है। यहाँ समस्या अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के अधिकार का नहीं है, बल्कि विजिलेंस को हाथ में लेकर जो बंगला बना दिया है इसकी असलियत को छिपाना है। जो भ्रष्टाचार हो रहा है, इसकी सच्चाई छुपाना है।'

'हड़ताल के लिए भड़का रहे RSS विचारधारा वाले डॉक्टर..', सीएम गहलोत का बड़ा आरोप

ज्ञानवापी परिसर में सर्वे शुरू, मुस्लिम पक्ष ने किया बहिष्कार, जुम्मे को देखते हुए सुरक्षा सख्त

सरपट दौड़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था, अगले एक दशक तक होगी जबरदस्त वृद्धि - रिपोर्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -