महाकालेश्वर मंदिर में घुसा बारिश का पानी, परेशान हुए भक्त और कर्मचारी
महाकालेश्वर मंदिर में घुसा बारिश का पानी, परेशान हुए भक्त और कर्मचारी
Share:

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में निरंतर हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण निचले क्षेत्रों में पानी भराने के साथ-साथ महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भी भारी मात्रा में पानी घुस गया है। महाकालेश्वर मंदिर के पंडित एवं पुरोहितों ने भगवान से प्रार्थना की तथा कर्मचारियों ने बड़ी मेहनत के बाद जल को बाहर निकाला। इससे भक्तों को भी बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

उज्जैन में निरंतर बारिश का क्रम जारी है। बीते 24 घंटे में 66 एमएम से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। अभी भी मौसम विभाग ने उज्जैन में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। महाकालेश्वर मंदिर में तेज वर्षा का पानी परिसर के अंदर तक घुस गया। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी रमण त्रिवेदी ने बताया कि जब मूसलाधार वर्षा काजल परिसर में प्रवेश कर गया तो भगवान महाकाल से प्रार्थना की गई। भगवान महाकाल जल के देवता हैं। भगवान महाकाल से प्रार्थना के पश्चात् बारिश थम गई। हालांकि भक्तों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा। महाकालेश्वर मंदिर परिसर में आज भी कर्मचारियों द्वारा ऊपर से टपक रहे पानी को बाहर निकाला जा रहा है। 

महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया, भक्तों के दर्शन करने का सिलसिला बाधित नहीं हुआ है। महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा निरंतर भक्तों की सुविधा को देखते हुए कदम उठाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र से उज्जैन महाकाल बाबा के दर्शन करने पहुंचे भक्त हितेश ने बताया कि रात्रि में मूसलाधार वर्षा की वजह से बहुत पानी परिसर में घुस गया था। इसके कारण भक्तों को काफी घटनाएं का सामना करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने बताया कि रात्रि में उनके दर्शन भी नहीं हो पाए थे इसलिए प्रातः फिर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे।

'लिस्ट बनाओ और भाजपा नेताओं को घरों से बाहर मत निकलने दो..', CM ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज

उत्तराखंड में दुखद हादसा, मजदूरों से भरी बस पलटी, एक की मौत; 24 घायल

सरकार ने Twitter को दी थी परिणाम भुगतने की चेतावनी..', केंद्रीय मंत्री ने संसद में दी जानकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -