पनामा लीक मामले में पूर्व विधायक के यहाँ छापा
पनामा लीक मामले में पूर्व विधायक के यहाँ छापा
Share:

करनाल: पनामा पेपर्स लीक मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है. इसमें जिन लोगों के नाम सामने आए थे उनके साथ अब अन्य लोग भी इसमें घिरते जा रहे हैं. इस मामले में अब करनाल से कांग्रेस की पूर्व विधायक सुमिता सिंह के यहाँ भी छापामार कार्यवाही की गई है|
 
गौरतलब है की अवैधरूप से विदेशों में धन जमा कराने की जाँच करने वाली केंद्रीय जाँच टीम ने सुमित सिंह के यहाँ छापा मारा है. जाँच टीम ने वहां कई घंटो तक रिकार्ड खंगाला तथा कुछ दस्तावेज अपने साथ भी ले गए|

दरअसल  सुमिता सिंह पेपर लीक मामले में घिरे इंडिया बुल के निदेशक समीर गहलोत की सास हैं। इंटरनेशनल संगठन आईसीआईजे ने पनामा पेपर्स के नाम से खुलासा किया था। इसमें देश के जाने-माने 400 से अधिक दिग्गजों के नाम शामिल थे. इन दिग्गजों में हरियाणा के भी एक उद्योगपति का नाम सामने आया था। इंडिया बुल के नाम से देश व विदेश में मशहूर कंपनी के तार करनाल से भी जोड़कर देखे जा रहे हैं।

जब यह मामला उठा था उस समय भी जांच एजेंसियों ने करनाल पहुंच कर छानबीन की थी।सुमिता सिंह के आवास पर पहुंची टीम का नेतृत्व मुंबई के सहायक आयकर आयुक्त गौरव कुमार कर रहे थे। इस समय टीम वहां पहुंची सुमिता सिंह के पति घर पर मौजूद थे। सुमिता सिंह नहीं थीं। बताया गया कि वह का इस समय मुंबई में हैं|

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -