अब से कुछ देर बाद पूरे देश में एक साथ बाइक रैली निकालेगी भाजपा
अब से कुछ देर बाद पूरे देश में एक साथ बाइक रैली निकालेगी भाजपा
Share:

नई दिल्ली : बीजेपी शनिवार दो मार्च को पूरे देश में एक साथ बाइक रैली निकालेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मध्यप्रदेश के उमरिया से इस मोटरसाइकिल का नेतृत्व करेंगे। पार्टी का दावा है कि इस रैली में एक करोड़ से अधिक मोटरसाइकिलें भाग लेंगी और यह रैली एक विश्व रिकॉर्ड बनाएगी। बता दें रैलियों को लेकर सभी राज्यों में तैयारियां शुरू हो चुकी है.

समझौता एक्सप्रेस: पंजाब पुलिस ने कायम की मिसाल, पाकिस्तानी यात्रियों को बांटा खाना

ऐसे निकलेंगी बाइक रैलियां 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के एक राष्ट्रीय नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और केरल की हर विधानसभा से रैलियां निकाली जाएंगी। हर बूथ से कम से कम पांच मोटरसाइकिल इस रैली में भाग लेंगी। दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल इन रैलियों का नेतृत्व करेंगे। देश भर के 4120 विधानसभाओं में 3500 से अधिक जगहों पर यह बाइक रैली निकाली जाएंगी। 

पीएम बनने के बाद पहली बार अमेठी जाएंगे मोदी, युद्धस्तर पर चल रही तैयारियां

सभी ने शुरू की तैयारियां 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गत तीन फरवरी को भारत के मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जनता तक पहुंचने और जनता को केंद्र सरकार के किये गए काम बताने की योजना बनाई गई थी। शनिवार की रैली उसी कार्यक्रम का एक हिस्सा है। बता दें आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी- अपनी तैयारियां शुरू कर दी है.

तमिलनाडु में बोले मोदी, इसी सरजमीं के हैं पायलट अभिनन्दन, पूरे देश को उनपर गर्व

मुख्य चुनाव आयुक्त का ऐलान, हमारी तैयारियां पूरी, समय से होंगे आम चुनाव

देश की जरुरत हैं पीएम मोदी, हम उन्हें जीतने के लिए प्रतिबद्ध- रालोसपा विधायक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -