अनलॉक के बीच राहुल गांधी की अपील- कोरोना नियमों का पालन करें और वैक्सीन लगवाएं
अनलॉक के बीच राहुल गांधी की अपील- कोरोना नियमों का पालन करें और वैक्सीन लगवाएं
Share:

नई दिल्ली: देश में कोरोना के कहर के बीच अब अनलॉक की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि 'अनलॉक हो रहा है लेकिन कोरोना वायरस हमारे बीच है और रहेगा। ऐसे में सुरक्षा नियमों का पालन करते रहें और जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं। जब तक सब सुरक्षित नहीं होते, कोई भी सुरक्षित नहीं है। अपना ख़्याल रखिए।'

 

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में मंगलवार को 60,461 दैनिक नए केस दर्ज किए गए, जो कि 29 मार्च के बाद से सबसे कम हैं। पिछले 24 घंटों में वायरस के चलते 2,726 मौतें हुई हैं। यह लगातार आठवां दिन है, जब भारत में एक लाख से कम कोविड केस दर्ज किए गए हैं। 14 जून को भारत में 70,421 कोरोना केस दर्ज किए गए थे।

बता दें कि भारत में कोविड-19 मामलों की कुल तादाद अब 2,95,70,871 है। यहां सक्रिय मामले 10 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में मौजूदा में 9,13,378 सक्रिय मामले हैं और अब तक संक्रमण की वजह से 3,77,031 मौतें हुई हैं।

आयशा सुल्ताना का समर्थन करने के लिए भाजपा ने केरल के मंत्री पर साधा निशाना

पुलिस को फ्री बर्गर देने से किया इंकार, तो रेस्टोरेंट के सभी कर्मचारियों को कर लिया गिरफ्तार

फिलीपींस ने 30 जून तक भारत छह अन्य देशों पर यात्रा प्रतिबंध बढ़ाया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -