कर्नाटक में कांग्रेस का चुनावी बिगुल फूकेंगे राहुल गांधी, युवा क्रांति रैली में होंगे शामिल
कर्नाटक में कांग्रेस का चुनावी बिगुल फूकेंगे राहुल गांधी, युवा क्रांति रैली में होंगे शामिल
Share:

बैंगलोर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल की वायनाड सीट से लोकसभा सांसद राहुल गांधी सोमवार (20 मार्च) को चुनावी राज्य कर्नाटक का दौरा करने वाले हैं। इससे पहले आज यानी रविवार (19 मार्च) को दिल्ली पुलिस राहुल गांधी के घर पर पहुंची थी। दरअसल, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में महिलाओं के यौन शोषण को लेकर एक बयान दिया था, जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया था और उनसे पीड़ित महिलाओं के संबंध में जानकारी देने के लिए कहा था।

दिल्ली पुलिस का कहना था कि, किन महिलाओं ने राहुल गांधी से अपने साथ यौन शोषण होने की शिकायत की है, राहुल उनकी जानकारी हमें दे, ताकि उन महिलाओं को इंसाफ दिलाया जा सके। हालाँकि, दो-तीन दिन तक जवाब मांगने के बाद भी आज भी राहुल गांधी दिल्ली पुलिस को जवाब नहीं दे पाए। लेकिन, राहुल गांधी के आवास पर पुलिस के पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर हमला जरूर बोल दिया। कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हमें डरा नहीं सकेगी।

इन्हीं सब के बीच राहुल गांधी कल यानि सोमवार को कर्नाटक दौरे पर जाएंगे। इसके साथ ही बेलगावी में पार्टी द्वारा आयोजित युवा क्रांति रैली में हिस्सा लेंगे। रैली में करीब 2 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। राहुल गांधी की यह पहली रैली है। सत्तारूढ़ भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे अपने स्टार प्रचारकों को उतारा है। बता दें कि, मई में कर्नाटक विधानसभा का चुनाव होने वाला है।

राजस्थान में बनेंगे 82 वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने जारी किया भगवान परशुराम का डाक टिकट

राजस्थान में कौन होगा कांग्रेस का CM फेस ? सीएम गहलोत ने कर दिया साफ़

'MP में कांग्रेस की सरकार आई तो 500 रुपए में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर', कमलनाथ ने किया बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -