छोटा पड़ रहा 10 जनपथ का बंगला, माँ सोनिया का घर छोड़कर इस कांग्रेस नेता के फ्लैट में शिफ्ट होंगे राहुल गांधी !
छोटा पड़ रहा 10 जनपथ का बंगला, माँ सोनिया का घर छोड़कर इस कांग्रेस नेता के फ्लैट में शिफ्ट होंगे राहुल गांधी !
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को जल्दी ही नया घर मिल सकता है। सूत्रों की मानें तो, राहुल गांधी के लिए नए घर की तलाश पूरी हो चुकी है। इसका मुआयना भी जल्द ही किया जा सकता है और फिर वे इसमें शिफ्ट हो सकते हैं। बता दें कि, राहुल गांधी जिस घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं, वो कांग्रेस की दिग्गज नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं दिवंगत शीला दीक्षित का है।

रिपोर्ट के अनुसार, संभावना है कि राहुल गांधी शीघ्र ही शीला दीक्षित के निजामुद्दीन ईस्ट स्थित फ्लैट में शिफ्ट हो सकते हैं। अभी तक इस फ्लैट में शीला दीक्षित के पुत्र और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित रह रहे थे, मगर अब संदीप दीक्षित इसके पास ही मौजूद अपनी मौसी के घर में रहने चले जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि, राहुल गांधी को ये घर पसंद आ गया है और उन्होंने किराए पर इसमें शिफ्ट होने पर सहमति भी जाहिर की है। यानि राहुल गांधी अब रेंटल हाउस में रहेंगे। अब तक राहुल गांधी अपनी माँ सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ में उनके साथ ही रह रहे थे। लेकिन, सोनिया गांधी की सुरक्षा, उनके स्टाफ, ऑफिस और यही तमाम व्यवस्था राहुल के पास भी होने के चलते वहां जगह कम पड़ रही थी। हालाँकि, 10 जनपथ का बंगला काफी बड़ा है, लेकिन अगर एक वक़्त पर सोनिया और राहुल दोनों से ही मुलाकात करने के लिए नेता-कार्यकर्ता पहुंचते थे, तो सुरक्षा के लिहाज से काफी मुश्किल होती थी। बता दें कि, 10 जनपथ बंगला 15181 स्क्वायर मीटर यानी लगभग 3.37 एकड़ में फैला हुआ है

इसीलिए राहुल गांधी बीते कुछ दिनों से एक रेंटल हाउस की तलाश में थे और अब उन्हें शीला दीक्षित का घर पसंद आया है। बता दें कि, राजनीति में उतरने के बाद ये पहली दफा होगा, जब वे किराए के घर में रहने जा रहे है। हालांकि अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। सूत्रों ने इतनी पुष्टि की है है कि राहुल गांधी की टीम एक हफ्ते पहले फ्लैट देखने गई थी और उन्हें ये पसंद भी आया था। चूंकि संदीप दीक्षित दूसरे घर में रहने जा रहे हैं, इसलिए राहुल गांधी अब इस घर में शिफ्ट हो सकते हैं। फिलहाल, इस पर आखिरी फैसला अभी लिया जाना बाकी है।

बता दें कि, इसी साल सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को 2019 में मोदी सरनेम वाले बयान पर आपराधिक मानहानि का दोषी करार दिया था। कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल जेल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, कांग्रेस नेता को अपनी लोकसभा की सदस्यता गंवानी पड़ी थी। लोकसभा सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी को उनका सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने 12, तुगलक लेने वाला बंगला खाली कर दिया था। फिलहाल, वे अपनी मां सोनिया गांधी के साथ 10, जनपथ रोड स्थित सरकारी बंगले में रह रहे हैं।

चाँद पर तिरंगा: आज 2.35 बजे इतिहास रचने जा रहा भारत, जानिए चंद्रयान-2 से कितना अलग है चंद्रयान-3 ?

लीजन ऑफ ऑनर: फ्रांस ने भी PM मोदी को दिया अपना सर्वोच्च सम्मान, आज तक किसी भारतीय पीएम को नहीं मिला ये अवार्ड

फ्रांस में दिखेगा भारतीय जवानों का दम, बैस्टिल डे परेड में शामिल होंगी तीनों सेनाएं, पीएम मोदी होंगे मुख्य अतिथि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -