उत्तराखंड चुनाव के लिए प्रचार में जुटे राहुल गांधी
उत्तराखंड चुनाव के लिए प्रचार में जुटे राहुल गांधी
Share:

उत्तराखंड। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रचार प्रसार के कार्य में जुट गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हर की पौड़ी से वोट की अपील कर सकते हैं। गौरतलब है कि यहां पर सोमवार का दिन ही प्रचार के लिए अंतिम दिन है। रोड शो के तहत कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 75 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।

उन्होंने अपने रोड़ शो में 10 विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से वोट की अपील की। मिली जानकारी के अनुसार करीब 5 हजार से भी अधिक मोटरसाईकिल राईडर्स व 150 से अधिक ढोल की व्यवस्था की गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का रोड़ शो हरिद्वार जिले के भगवानपुर से प्रारंभ होने जा रहा है।

जिसके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी झबरेड़ा, रूड़की होते हुए हरिद्वार शहर पहुंचेंगे। हरिद्वार में हर की पौड़ी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का रोड़ शो समाप्त हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार वोटिंग 15 फरवरी को होगी। यहां की करीब 71 विधानसभा सीट पर प्रथम चरण मेें मतदान का आयोजन होगा।

माथुर के समर्थन में ज्योतिरादित्य ने किया रोड शो

बनारस में नहीं होगा राहुल और अखिलेश का रोड़ शो

अनुपम ने कहा, कांग्रेस ने ही किया है मनमोहन सिंह का अपमान

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -