बनारस में नहीं होगा राहुल और अखिलेश का रोड़ शो
बनारस में नहीं होगा राहुल और अखिलेश का रोड़ शो
Share:

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रोड़ शो होना था लेकिन शो के लिए इन दोनों नेताओं को अनुमति नहीं मिली। प्रशासन द्वारा 11 फरवरी को निकाले जाने वाले रोड़ शो के लिए परमिशन नहीं दी है।

वाराणसी में 8 विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें से 3 पर भारतीय जनता पार्टी के नेता काबिज हैं तो दूसरी ओर 2 सीट समाजवादी पार्टी और 2 सीट बहुजन समाजवादी पार्टी के पास है। कांग्रेस को इस क्षेत्र मेें 1 सीट मिली है। ऐसे में यहां पर भाजपा का पलड़ा भारी है।

लेकिन वाराणसी में सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को रोड़ शो के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। गौरतलब है कि दोनों ही नेताओं के रोड़ शो को लेकर व्यापक बंदोबस्त करने पड़ते हैं और यातायात का प्रबंधन भी करना होता है।

यह  भी पढ़ें 

PM मोदी के बचाव में उतरे अमित शाह, कहा: खून की दलाली वाला बयान भूल गए राहुल गांधी

कांग्रेस ने ही किया डाॅ. मनमोहन सिंह का अपमान

रायबरेली में रैली को संबोधित करेंगी सोनिया

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -