राहुल आज करेंगे, कांग्रेस का जमकर प्रचार
राहुल आज करेंगे, कांग्रेस का जमकर प्रचार
Share:

शिमला। एक ओर जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, हिमाचल प्रदेश में चुनावी रैलियां करेंगे वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस प्रचार अभियान को तेज कर रही है। कांग्रेस द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि, वह कांग्रेस के प्रत्याशियों को ही वोट दे। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस प्रचार अभियान में किसी तरह की कसर छोड़ना नहीं चाहती है। ऐसे में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश में रैलियां करने जा रहे हैं।

आज उनकी रैली हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, चंबा और कांगडा में आयोजित की जाएगी। उनकी रैलियां प्रातः 1.30 बजे से प्रारंभ हो जाएगी। प्रातः के समय वे सिरमौर जिले में रैली करेंगे। जिसके बाद वे, दोपहर करीब 2 बजे चंबा जिले में रैलियां करेंगे। तीसरी रैली दोपहर 3.30 बजे कांगड़ा जिले में होगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण, वे राज्य में नहीं आ सकीं।

ऐसे में राहुल गांधी प्रचार - प्रसार की कमान संभालेंगे। माना जा रहा है कि, राहुल गांधी यहां जीएसटी, नोटबंदी, विभिन्न योजनाओं को लेकर भाजपा सरकार की आलोचना कर सकते हैं। वे राज्य में कांग्रेस द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यों की चर्चा भी कर सकते हैं।

43 विधायकों को मिलेगा वफादारी का ईनाम

अमित शाह करेंगे, हिमाचल प्रदेश में रैलियां

दलित नेता जिग्नेश ने की राहुल से मुलाक़ात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -