कृषि कानूनों के खिलाफ दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान जाएंगे राहुल गांधी
कृषि कानूनों के खिलाफ दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान जाएंगे राहुल गांधी
Share:

जयपुर: तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। जी दरअसल कांग्रेस इस समय खुलकर किसान आंदोलन के पक्ष में आ चुकी है। कांग्रेस के कई नेता और प्रवक्ता है जो कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इसी लिस्ट में शामिल हैं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी। वह 12 व 13 फरवरी को राजस्थान के दौरे पर जाने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी दो दिन दौरे पर रहने वाले हैं। उनके कार्यक्रम को अंतिम रूप सोमवार तक दे दिया जाएगा। कहा जा रहा है इस मामले के बारे में कांग्रेस सूत्रों ने जानकारी दी है।

उनके द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी 12 फरवरी को शाहजहांपुर में आंदोलन कर रहे किसानों को संबोधित करने वाले हैं। खबरों के अनुसार आने वाले 13 फरवरी को राहुल गांधी बीकानेर अथवा श्रीगंगानगर का दौरा करने के लिए जा सकते हैं। जी दरअसल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'किसानों की आवाज बुलंद कर, केंद्र सरकार द्वारा तीनों काले कानूनों को वापस लेने हेतु संघर्ष के लिए राहुल गांधी 12 व 13 फरवरी को राजस्थान आएंगे। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सोमवार को माकन के साथ विचार-विमर्श करेंगे।'

 

वैसे आप सभी जानते ही होंगे कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के आह्वान पर बीते शनिवार को राजस्थान के अधिकांश राजमार्गों पर चक्काजाम किया गया था। वहां विधायकों ने खुद राजमार्गों पर वाहन बीच में खड़े कर चक्काजाम किया था। केवल यही नहीं बल्कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पार्टी विधायक और पदाधिकारियों ने सड़क पर खड़े होकर चक्काजाम का समर्थन किया था।

अब उत्‍तर प्रदेश के मंडलों के बाद हर जिले में खुलेगी निश्शुल्क अभ्युदय कोचिंग

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन Falcon का हुआ एक्सिडेंट, फिर हुआ ये...

13 फरवरी से स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई जाएगी वैक्सीन की दूसरी डोज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -