कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल ने ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई चादर
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल ने ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई चादर
Share:

नई दिल्ली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर पहुंचे। यहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ख्वाजा की मजार पर चादर और फूल चढ़ाकर जियारत की। दरगाह पर जाने से पूर्व कांग्रेस सांसद और उपाध्यक्ष राहुल गांधी उर्स महल पहुंचे। यहां ख्वाजा सईद अहमद निजामी द्वारा दस्तारबंदी की गई।

जिसके बाद देर रात कांग्रेस उपाध्यक्ष दरगाह पहुंचे। राहुल बहुत देर तक वहां रहे। सोश्यल मीडिया पर इसका फोटो साझा किया गया। 30 जनवरी तक ख्वाजा का उर्स आयोजित किया जाएगा। ख्वाजा के 712 वें उर्स का आयोजन बुधवार को ही हुआ। जिसमें पाकिस्तान सहित बड़े पैमाने पर विभिन्न देशों से बड़े पैमाने पर जायरीन शामिल हुए।

उर्स को लेकर दरगाह विशेषरूप से सजाई गई थी। निजामुद्दीन औलिया का उर्स तकरीर, मुशायरा, कव्वाली आदि का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि औलिया के दरबार में सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं और जियारत करते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -