भारत जोड़ो छोड़कर दिल्ली आएँगे राहुल गांधी, खड़गे की ताजपोशी में होंगे शामिल
भारत जोड़ो छोड़कर दिल्ली आएँगे राहुल गांधी, खड़गे की ताजपोशी में होंगे शामिल
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न होने के बाद पार्टी में अब पदों के लिए जद्दोजहद तेज हो गई है। नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को औपचारिक रूप से पद ग्रहण करेंगे। खबर है कि इसके साथ ही वह कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़े परिवर्तन की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पद ग्रहण करने के बाद 80 वर्षीय खड़गे, कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) सहित कई विभागों में सुधार करेंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ नेता महासचिवों और सचिव सहित ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) में नई टीम का चयन करेंगे। अब AICC में महासचिव (संगठन) के लिए नेताओं ने कवायद तेज कर दी है। फिलहाल, यह पद केसी वेणुगोपाल संभाल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अध्यक्ष (खड़गे) के दक्षिण भारत से होने के कारण यह पोस्ट उत्तर भारतीय नेता को दी जा सकती है।

संभावनाएं जताई जा रही हैं कि खड़गे इस वर्ष के आखिर तक AICC का पूर्ण सत्र बुला सकते हैं। खास बात है कि उस दौरान ही CWC के चुनाव प्रस्तावित हैं, जिसमें 12 सदस्य चुने जाएंगे। AICC के तक़रीबन 1400 सदस्य CWC सदस्यों का चुनाव करेंगे। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि खड़गे CWC चुनाव में अपनी टीम को एकजुट करने के लिए AICC के शीर्ष पदों पर नियुक्तियां भी करेंगे। बता दें कि, 23 सदस्यीय CWC पार्टी में फैसला लेने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके 12 सदस्य चुने जाएंगे। जबकि, 11 को नामित किया जाएगा। पूर्ण सत्र में शामिल होने वाले सदस्य चुनेंगे।

वहीं, कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक 'भारत जोड़ो' यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी भी अपनी पदयात्रा छोड़कर दिल्ली आने की तैयारियां कर रहे हैं। वह खड़गे के पद संभालने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली दौरे के लिए वह भारत जोड़ो यात्रा से दो दिनों का ब्रेक ले रहे हैं। फिलहाल, 3500 किमी से अधिक लंबी यह यात्रा आंध्र प्रदेश में है।

'बेचारे DGP रिटायर होने वाले हैं...', फेक कॉल केस में बोले CM नीतीश

रीवा बस हादसा में 15 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम योगी ने जताया दुःख, किया मुआवज़े का ऐलान

'वादे बिहार के लिए, लेकिन फैक्ट्रियां गुजरात में...', PM मोदी पर PK ने कसा तंज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -