आमिर के खिलाफ केस दर्ज, बढ़ाई घर की सुरक्षा, राहुल गांधी ने किया समर्थन
आमिर के खिलाफ केस दर्ज, बढ़ाई घर की सुरक्षा, राहुल गांधी ने किया समर्थन
Share:

नई दिल्ली : लोकप्रिय बाॅलीवुड स्टार आमिर खान द्वारा एक समारोह में देश में असहिष्णुता बढ़ने और देश में रहने लायक परिस्थितियां न होने के मामले में बवाल मच गया है। ऐसे में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी बयान देने उतर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ट्विट कर लिखा है कि सरकार और मोदी के विरूद्ध प्रश्न उठाने वालों की ब्रांडिंग देशद्रोही, राष्ट्रविरोधी और प्रेरित जैसी उपाधियों के तौर पर करने के स्थान पर सरकार को लोगों तक पहुंचकर उन्हें परेशान करने वाले कारकों को लेकर जानने का प्रयास करना होगा।

राहुल द्वारा यह भी लिखा गया है कि यही समस्या के समाधान का रास्ता है। यही नहीं लोगों को बदमाशी करना, धमकाना और लोगों को गाली देना इस तरह की समस्याओं का समाधान नहीं है। राहुल ने आमिर की पत्नी किरण राव को भाजपा द्वारा जो सलाह दी है उसका विरोध किया है। दरअसल राहुल ने कहा है कि भाजपा के नेताओं ने किरण राव के भारत छोड़ने को लेकर आमिर को दी जाने वाली सलाह पर तल्ख बयानबाजियां की हैं। ये सही नहीं हैं।

इसके विपरीत सत्तारूढ़ दल द्वारा आमिर को यह भी कहा गया कि आखिरी फिल्म पीके दक्षिणपंथी समूहों के विरोध के बाद भी बाॅक्स आॅफिस पर सफल रही। यह इस बात का उदाहरण है। भारतीय समाज सहिष्णु है। अभिनेता आमिर खान के असहिष्णुता संबंधी बहस में शामिल होने के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि छिटपुट अतिवादी घटनाओं से भारत को परिभाषित नहीं किया जाना चाहिए।

भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी आमिर की प्रतिक्रिया पर कहा है कि आमिर को कहां से लगता है कि भारत में असुरक्षा का माहौल है। भारत अतुल्य भारत है। यहां बड़े पैमाने पर मुसलमान रहते हैं और वे यहां खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं। दूसरी ओर भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा है कि हालांकि कुछ छिटपुट अतिवादी उदाहरण भारत की मूल असहिष्णु प्रकृति के लिए अपवाद हैं। छिटपुट उदाहरण को मानक के तौर पर स्वीकार करने दिया जाए जो भारत को रेखांकित करता है। संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सभी को है।

आमिर भी इसके दायरे में हैं। आमिर के बयान पर विवाद गहरा गया है। दिल्ली के अशोकनगर थाने में आामिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर उनके बयान पर आपत्ती ली गई तो दूसरी ओर मुंबई में उनके पोस्टर जला दिए गए हैं। सड़कों पर आमिर का विरोध होने के बाद आमिर खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

आमिर के घर के बाहर सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि आमीर ने एक समारोह में अपनी पत्नी किरण राव का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी पत्नी ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें देश से बाहर चले जाना चाहिए। जिस पर उन्होंने चर्चा की और कहा कि देश में असुरक्षा और असहिष्णुता का माहौल है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -