राहुल गांधी बोले- देश के कृषकों की हालत बिहार के किसानों जैसी करना चाहती है मोदी सरकार
राहुल गांधी बोले- देश के कृषकों की हालत बिहार के किसानों जैसी करना चाहती है मोदी सरकार
Share:

नई दिल्ली:  कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों के मुद्दे पर लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अब उन्होंने शुक्रवार को किसानों की आय को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ कई किसान संगठनों के विरोध प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में दावा किया कि देश के कृषक पंजाब के किसानों के बराबर आमदनी चाहते हैं, किन्तु केंद्र सरकार उनकी आय बिहार के किसानों के बराबर करना चाहती है।

राहुल गांधी ने विभिन्न राज्यों में प्रति किसान औसत आय से संबंधित एक ग्राफ साझा करते हुए अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि, "किसान चाहता है कि उसकी आमदनी पंजाब के किसान जितनी हो जाए। मोदी सरकार चाहती है कि देश के सब किसानों की आय बिहार के किसान जितनी हो जाए।" राहुल गांधी ने जो ग्राफ शेयर किया है उसके अनुसार, पंजाब में प्रति किसान औसत आय 2,16 ,708 रुपये (वार्षिक) है जो देश में सबसे अधिक है। इस ग्राफ में यह भी दर्शाया गया है कि बिहार में प्रति किसान औसत आय 42,684 रुपये (सालाना) है जो देश के कई राज्यों के मुकाबले काफी कम है।

आपको बता दें कि केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी शुरू से ही कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। वे सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं और किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। 

हरियाणा: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान, कहा- अगर किसानों को MSP मिलना बंद हुई तो इस्तीफा दे दूंगा

नड्डा पर हुए हमले के बाद 'अमित शाह' फिर जाएंगे बंगाल, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

कृषि कानून को लेकर फ्रंट फुट पर आई भाजपा, देशभर में 700 चौपाल कर गिनाएगी फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -