नड्डा पर हुए हमले के बाद 'अमित शाह' फिर जाएंगे बंगाल, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
नड्डा पर हुए हमले के बाद 'अमित शाह' फिर जाएंगे बंगाल, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्य नेताओं पर गुरुवार को पश्चिम बंगाल में हुए हमले को लेकर शुक्रवार को गवर्नर जगदीप धनखड़ ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी है। इसके फ़ौरन बाद मंत्रालय ने राज्य के DGP व मुख्य सचिव को दिल्ली तलब किया है।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में स्वीकार किया गया है कि नड्डा की सुरक्षा में चूक हुई है। उनकी सुरक्षा का समुचित ध्यान नहीं रखा गया। इसीलिए राज्य के दोनों शीर्ष अधिकारीयों को दिल्ली बुलाकर पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था को लेकर जवाब मांगे जाएंगे। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा गर्मा गया है। वहीं, नड्डा पर हमले के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर पश्चिम बंगाल दौरे पर जाएंगे। वह 19 और 20 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में रहेंगे।
 
अमित शाह बंगाल दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, इसके अलावा पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और बैठकें करेंगे। बीते कुछ दिनों में अमित शाह का यह दूसरा बंगाल दौरा होगा। हाल ही में वो पश्चिम बंगाल में दो दिन रहे थे। इस दौरान उन्होंने मतुआ समुदाय के लोगों से भेंट की थी। वह पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मिले थे और उनके साथ भोजन भी किया था। 

केरल स्थानीय निकाय चुनाव का दूसरा चरण जल्द होगा शुरू, पालक्कड़ में आगे बढ़ेंगे मोर्चे

कांग्रेस ने की मांग, तेलंगाना स्कूल के सिलेबस में हो सोनिया गांधी की जीवनी

मुख्यमंत्री खांडू ने किया स्थानीय निकायों को अधिक शक्ति देने का वादा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -