गुरुद्वारे पहुंचे राहुल गांधी, बदले अवतार में आए नजर
गुरुद्वारे पहुंचे राहुल गांधी, बदले अवतार में आए नजर
Share:

नांदेड़: इन दिनों कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में है। इस बीच गुरु पर्व के मौके पर राहुल गांधी ने नांदेड के देगलूर में स्थित यादगार बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह के गुरुद्वारे पर पहुंचकर अरदास की। महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा 14 दिनों तक अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करेगी। वही एक दिन पहले सोमवार को यात्रा ने महाराष्ट्र की धरती पर कदम रखा। राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा बसवेश्वर, महात्मा ज्योतिबा फुले, महापुरुष डॉ। बाबासाहेब आंबेडकर, पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर, अन्नाभाऊ साठे की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

सोमवार की रात हजारों मशाल लेकर राहुल गांधी के साथ पार्टी कार्यकर्ता एवं नेता तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के देगलूर में आए। तेलंगाना से महाराष्ट्र पहुंचते ही तेलंगाना राज्य कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने नाना पटोले को तिरंगा झंडा सौंपा। इस अवसर पर राहुल गांधी का मराठा अंदाज में शानदार अभिनंदन किया गया। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आरम्भ 2 महीने पहले कन्याकुमारी से हुआ था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपनी स्थापना के पश्चात् सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही कांग्रेस के पुनरुत्थान के लिए पार्टी अब पदयात्रा के चिर-परिचित नुस्खे को आजमाने निकली है। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी में नई जान फूंकने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 170 दिन तक चलने वाली पदयात्रा पर निकले हैं। कांग्रेस पार्टी एवं भाजपा के बीच राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राजनीतिक जंग छिड़ी हुई है तो वहीं इस के चलते अलग-अलग रंग भी नजर आ रहे हैं।

'कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल ब्लॉक किए जाएं..', कोर्ट इस आदेश की वजह क्या ?

एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे सुमित

डकैती के आरोप में गिरफ्तार सिंगर फरमानी नाज का भाई, पिता की तलाश में पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -