डकैती के आरोप में गिरफ्तार सिंगर फरमानी नाज का भाई, पिता की तलाश में पुलिस
डकैती के आरोप में गिरफ्तार सिंगर फरमानी नाज का भाई, पिता की तलाश में पुलिस
Share:

मुजफ्फरनगर की सोशल मीडिया सिंगर फरमानी नाज को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल सिंगर के भाई को डकैती के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी के साथ पुलिस फरमानी के पिता और जीजा को भी मामले में तलाश कर रही है। जी दरअसल, मेरठ के सरधना पुलिस ने निर्माणाधीन साइड पर लूट और डकैती करने वाले आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है इनके कब्जे से चोरी का माल और घटना में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरामद किया गया है। इस मामले में यह आरोप है कि गिरफ्तार सभी बदमाश मेरठ के हर्रा से सरकारी टंकी का सामान लूटकर ले गए थे।

जी हाँ और इसको लेकर मुकदमा भी दर्ज किया गया था। आपको यह भी जानकारी दे दें कि सरधना पुलिस ने बीते सोमवार को घटना में शामिल डकैती के मामले में 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसी के साथ ही उनके कब्जे से माल भी बरामद का लिया। वहीं इसमें वो वाहन भी बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल बदमाशों ने डकैती में किया था। हालाँकि इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है गिरफ्तार बदमाशों में मुजफ्फरनगर की रहने वाली सोशल मीडिया सिंगर फरमानी नाज का सगा भाई शामिल है। आपको जानकारी दे दें कि फरमानी के भाई का नाम अरमान है और यह बताया जा रहा है कि फरमानी नाज के पिता आरिफ और जीजा इरशाद भी इस घटना में शामिल थे। दोनों ही फिलहाल फरार हैं।

'सत्येंद्र जैन दे रहा जान से मारने की धमकी', सुकेश चंद्रशेखर का LG को तीसरा लेटर

थाना सरधना पुलिस ने आरोपियों पर 634/22 धारा 395, 146/22 धारा 392/342 लगाई है।

आरोपियों के नाम हैं -

1। अनुज पुत्र बालेश्वर निवासी ग्राम पावली खास थाना कंकरखेडा मेरठ

2। मोनू पुत्र रहीश निवासी द्वारकापुरी थाना कंकरखेडा मेरठ

3। शाकिर पुत्र इरशाद निवासी पावली खास थाना कंकरखेडा मेरठ

4। मोनू पुत्र किशनपाल निवासी पावली खास थाना कंकरखेडा मेरठ

5। इरशाद पुत्र महबूब निवासी ग्राम द्वारकापुरी थाना कंकरखेडा मेरठ

6। फिरोज पुत्र सादिक खांन निवासी ग्राम टेहरकी थाना सरधना मेरठ

7। शाहरूख पुत्र लियाकत अली निवासी ग्राम जटौली थाना कंकरखेडा मेरठ

8।अरमान पुत्र आरिफ निवासी ग्राम मौहम्मदपुर लोढ्ढा थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर

इन सभी को पुलिस ने खिर्वा चौराहे से मय अपराध में इस्तेमाल गाड़ी और लूटे गए 200 किलोग्राम सरिया सहित गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है गिरफ्तार अरमान, मशहूर गायिका फरमानी नाज का सगा भाई है और फरमानी के पिता आरिफ, जीजा इरशाद ने अन्य साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में सभी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

कौन है फरमानी नाज?- आपको जानकारी दे दें कि फरमानी नाज को हर हर शंभू गाना गाकर सोशल मीडिया पर फेम मिला था।

मधुबाला और रेखा को डांस सीखा कर चर्चाओं में आ गई थी सितारा देवी

'जो मेरी गोद में रहती थी वो आज मां बन गई', बेटी आलिया के लिए भावुक हुए महेश भट्ट

असम में 'इमरजेंसी' की शूटिंग करेंगी कंगना रनौत, CM बोले- 'मैंने उन्हें धन्यवाद दिया'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -