पहली बार स्थापना दिवस पर राहुल ने फहराया ध्वज
पहली बार स्थापना दिवस पर राहुल ने फहराया ध्वज
Share:

नईदिल्ली। कांग्रेस के 133 वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा समारोह में भागीदारी की गई। उन्होंने समारोह की औपचारिक शुरूआत के बाद कार्यकर्ताओं से भेंट की। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी का ध्वज फहराया। यह पहला अवसर था जब स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने ध्वज फहराया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ की राजनीति कर रही है। भाजपा जिस तरह की नीतियां अपना रही है उसके कारण डाॅ. भीमराव आंबेडकर द्वारा तैयार किया गया संविधान मुश्किल में है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि वे संविधान की रक्षा करें। गौरतलब है कि कांग्रेस के इतिहास को यदि ध्यान में रखा जाए तो फिर 43 वर्ष तक जवाहरलाल नेहरू व गांधी परिवार के सदस्य पार्टी के अध्यक्ष हैं, देश की सत्ता पर कांग्रेस का दबाव बना हुआ है।

देश की स्वाधीनता के 70 वर्षों में 52 वर्षों तक कांग्रेस की सरकार अस्तित्व में रही कांग्रेस भारतीय स्वाधीनता संग्राम से ही अस्तित्व में रही है। इसकी स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। कांग्रेस से कई स्वाधीनता संग्राम सेनानी जुड़े रहे। हालांकि कुछ बाद में अलग हो गए लेकिन कुछ नेता ऐसे थे जिन्होंने कांग्रेस के साथ मिलकर आजादी के लिए संघर्ष किया और स्वाधीनता मिलने के बाद भारत के पुर्नगठन में अपना योगदान दिया।

गोवा के तट पर सोनिया ले रही जीवन का आनन्द

विरोध के बीच संसद में आज पेश होगा तीन तलाक बिल

राहुल करेंगे शिमला में नेताओं से मुलाकात

पाटीदार आरक्षण आंदोलन का चेहरा बने हार्दिक पटेल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -