राहुल-प्रियंका और गहलोत पहुंचेंगे सैफई, मुलायम यादव के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
राहुल-प्रियंका और गहलोत पहुंचेंगे सैफई, मुलायम यादव के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज उनके गांव सैफई में दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। सैफई में कल से ही मुलायम के पैतृक आवास पर नेताओं, कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों का ताँता लगा हुआ है। वहीं इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सैफई के मेला ग्राउंड पंडाल में ले जाया जा रहा है, जहां रास्ते में उनके दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, उनकी पार्थिव देह को 2 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सैफई पहुंच रहे हैं। इसके अलावा पूरे देश से तमाम दिग्गज भी आज सैफई पहुंचेंगे, जहां कई हेलीपैड और वाटर प्रूफ पंडाल बनाए गए हैं। वहीं नेताओं के आने से पहले सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बता दें कि मुलायम सिंह यादव का सोमवार को देहांत हो गया था। 82 वर्ष की आयु में उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।

बता दें कि मुलायम के अंतिम संस्कार में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। इसके अलावा भारत जोड़ो यात्रा कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सैफई पहुंचेंगे। बता दें कि मुलायम सिंह यादव के देहांत पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

उद्धव को मिला नया 'चुनाव चिह्न', पार्टी के नाम में भी हुआ बदलाव

'AIMIM के इशारे पर दर्ज हुआ झूठा केस', MLA राजा सिंह ने भाजपा के नोटिस का दिया जवाब

जिनके लिए कारसेवकों की हत्या करवाकर 'मुल्ला' बने मुलायम, निधन पर वही 'कट्टरपंथी' मना रहे जश्न

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -